बिहारराजनीति

मोदी कार्यकाल का नौ साल महिला अपमान के लिए बेमिसाल : लेशी सिंह

मोदी-शाह की जोड़ी ने भाजपा महिला नेत्रियों को राजनीति में हाशिये पर ला दिया: लेशी सिंह

पटना। जदयू कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि मोदी कार्यकाल का नौ साल महिला अपमान के लिए बेमिसाल साबित हुआ है। हाल के दिनों में संसद भवन के उद्घाटन महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों नहीं कराना ये केवल राष्ट्रपति पद की गरिमा का अपमान ही नहीं बल्कि पूरे महिला समाज का अपमान हैं। एक तरफ भाजपा देश की राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मू का चयन का महिला और आदिवासी समाज को सम्मानित करने का दंभ भरती है वहीं संसद भवन का उद्घाटन उनके हाथों नहीं कराकर उनका अपमान करती है।
मंत्री श्रीमती सिंह ने कहा कि विगत दिनों महिला पहलवानों के साथ दिल्ली की सड़कों पर पुलिस द्वारा महिला पहलवानों को सड़क पर घसिट कर बर्बरतापूर्ण अशोभनीय व्यवहार महिला अपमान का बेमिशाल उदाहरण है। महिला पहलवानों के साथ हो रही अन्याय के खिलाफ आवश्यक कदम उठाकर न्याय दिलाने के बजाय उल्टे उनपर अमानवीय पुलिसिया कार्रवाई भाजपा के महिला विरोधी आचरण का जीता जागता उदाहरण है।
उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा महिलाओं को लोकसभा विधानसभाओं में 33 फीसीदी आरक्षण का वायदा पर विचार नहीं किया गया। वहीं भाजपा की वरिष्ठ नेत्री पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुषमा स्वराज, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे समेत दर्जनों महिला नेत्री जिसने भाजपा को अपने खून-पसीने से सींचने का काम किया उसे मोदी-शाह की जोड़ी ने राजनीति में हाशिये पर ला दिया। वहीं बिहार में भाजपा महिला नेत्री रेणु देवी को उप-मुख्यमंत्री तो बनायी लेकिन उनको दिये गए महत्पूर्ण विभागों को उनसे छीनकर दूसरे मंत्री के बीच बाट दी गई इस तरह से उन्हे कोई महत्वपूर्ण विभाग में काम करने की जिम्मेवारी नहीं दी। ये उनका महिला विरोधी आचरण का जीवंत उदाहरण है।

मंत्री श्रीमती सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार की महिलाओं के हित में चलने वाली उज्ज्वला योजना की विफलता इसका उदाहरण के लिए काफी है। गरीब महिलाओं को धुँआ से मुक्ति का उज्जवला योजना के माध्यम से दावा किया गया परन्तु गैस सेलेण्डर के दाम में बेतहाशा वृद्धि से गरीब उसे खरीदने में असमर्थ है। फलस्वरूप उज्ज्वला योजना का लाभ लेनेवाली गरीब महिला लाभार्थियों को आधी कीमत पर केन्द्र सरकार द्वारा गैस सेलेण्डर मुहैया कराया जाना चहिए था परन्तु इसके बजाय एक वर्ष से उज्ज्वला योजना का लक्ष्य को ही घटा दिया गया। बिहार के साथ किया जानेवाला भेदभाव के लिए केन्द्र सरकार बेमिशाल है। आटा दही खाद्य पदार्थाे पर टैक्स लगा इसके लिए केन्द्र सरकार बेमिशाल है।

इस तरह हम कह सकते हैं कि मोदी सरकार का नौ साल महिला अपमान के लिए बेमिशाल साबित हुई है। जनसुनवाई कार्यक्रम में बिहार विधान परिषद के मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह ‘‘गाँधी’’ प्रदेश महासचिव श्री अरूण कुमार सिंह, उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button