बिहारराजनीति

ललिता सिंह चौहान, अमित दांगी सहित विभिन्न दलों से आए सैकड़ों लोग हुए भाजपा में शामिल

  • भाजपा लोकतांत्रिक पार्टी, अन्य दलों में एक राजा शेष गुलाम : सम्राट चौधरी
  • भाजपा की मूल भावना समाज के अंतिम व्यक्ति की चिंता : रामकृपाल यादव

पटना। बिहार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को आयोजित मिलन समारोह में विभिन्न दलों से आए सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में महिलाओ की संख्या सबसे अधिक रही।
भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में महिला उद्यमी पूर्व एनसीपी महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ललिता सिंह चौहान, गया जिला जदयू के उपाध्यक्ष अमित दांगी सहित सैकड़ों लोगों को पार्टी में स्वागत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक पार्टी है और वह गरीबों की चिंता करती है, जबकि अन्य दलों में एक राजा है और शेष गुलाम हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा के कई अध्यक्ष बने लेकिन राजद में आज तक एक ही अध्यक्ष रहे। इधर,जदयू में भी एक राजा है और शेष गुलाम हैं , जिसमे एक व्यक्ति अपने पॉकेट से राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष निकालते रहते हैं।
विधान परिषद में विरोधी दल के नेता श्री चौधरी ने भाजपा में आए लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि 9 साल से गरीबों की चिंता करने वाले प्रधानमंत्री है। वे गरीबों की खाने की चिंता कर रहे तो खाना बनाने की चिंता और बहनों के लिए इज्जत घर एक- एक घर तक पहुंचाने की चिंता कर रहे।
उन्होंने कहा कि देश श्रेष्ठ होगा तो बिहार भी श्रेष्ठ करने का काम हम करेंगे। उन्होंने कहा कि 2024 में लोकसभा की 40 में से 40 सीटों को लेकर फिर से नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बनाने का काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि बिहार में भाजपा ने लालू प्रसाद, नीतीश कुमार को कंधे पर बैठकर सत्ता तक पहुंचाया। लेकिन अब भाजपा कार्यकर्ताओं का कंधा दुख चुका है। अब भाजपा के लोग भाजपा के किसी कार्यकर्ता को ही कुर्सी पर बैठाने का संकल्प लेना है। भाजपा के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि भाजपा की मूल भावना समाज के अंतिम पायदान पर बैठे लोगों की चिंता करना है। गरीबों की चिंता की गई तो महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम किया गया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद जितना काम नौ साल में हुआ उतना कभी नहीं हुआ।
उन्होंने पार्टी में आए लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि हम सभी को मिलकर पार्टी विस्तार करना है।
बिहार के पूर्व मंत्री जनक राम ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र की बात करती है और उस पर अमल भी करती है जबकि अन्य दल बात तो लोकतंत्र की करती है लेकिन परिवारवाद को बढ़ावा देती है। उन्होंने कहा कि भाजपा कई महापुरुषों के बताए रास्ते पर चलकर जन कल्याण का काम कर रही है।
मिलन समारोह का संचालन भाजपा के प्रदेश महामंत्री देवेश कुमार ने किया l
भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में ललिता सिंह चौहान, अमित कुमार दांगी, रमन कुमार, उपेंद्र कुमार सिंह, सीमा पांडेय, उत्तम कुमार, फिरोज खान, रुकसाना खातून, उत्तम कुमार चौहान, सीतामणि सिंह, मंजू देवी, सोमा देवी, मनीषा झा, रानी देवी प्रमुख हैं।
इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शंभू प्रदेश मंत्री अमृता भूषण, सजल झा ,अजय यादव ,प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ,अरविंद सिंह ,प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश कुमार सिंह राजेश कुमार झा अशोक भट्ट भाजपा महिला मोर्चा की सीमा पांडेय उपस्थित रही l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button