बिहारराजनीति

बिहार के लिए हानिकारक है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार :सम्राट चौधरी

लालमोहन महाराज, मुंगेर
मुंगेर के टाउन हॉल में पहुंचे बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में उपस्थित मुंगेर के भाजपा विधायक प्रणव कुमार ने कहा कि बिहार की जनता मूलभूत समस्याओं से कराह रही है। हत्या दर हत्या से मुंगेर दहल उठा है। मुंगेर जिले में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है । कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गया है। सरेआम बरियारपुर थाना से कुछ ही दूरी पर स्थित बस स्टैंड में दो युवकों को गोलियों से भून दिया जाता है। सोमवार को भी अपने घर लौट रहे स्वास्थ्य कर्मी 55 वर्षीय राम प्रवेश सिंह को भी मुफस्सिल थाना से कुछ ही दूरी पर अपराधियों ने गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया। एनडीए सरकार से अलग हुई महागठबंधन की सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता मुख्यमंत्री बनता है।


राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री बनता है ।हमें अपने संगठन पर नाज है । सम्राट चौधरी भी एक कार्यकर्ता ही हैं, जिन्हें प्रदेश का अध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा में परिवारवाद का कोई स्थान नहीं है । उन्होंने सम्राट चौधरी के नेतृत्व में नीतीश सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। प्रणव कुमार ने कहा कि सभी भाजपाई अपने आपको सम्राट चौधरी समझें । सभी कार्यकर्ता सम्राट चौधरी बन कर मुंगेर में अगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में महागठबंधन के प्रत्याशी को धूल चटा दें। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार नरेंद्र मोदी को रोकने के लिए भ्रष्टाचारियों से गलबहियां कर रहे हैं। सूबे की शिक्षा ,स्वास्थ्य,बिजली,कानून व्यवस्था सहित आम जनता को मिलने वाली सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं की स्थिति चौपट हो गई है। सभी वार्डों में शुद्ध पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है।

उन्होंने इसके लिए जनसंपर्क अभियान चलाने की आवश्यकता पर जोर दिया। वही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार को 28 वर्षों से मैं व्यक्तिगत रूप से पहचानता हूं ।नीतीश कुमार से ज्यादा कोई डरपोक नहीं हो सकता है। बिहार के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हानिकारक मुख्यमंत्री है। मुख्यमंत्री की याददाश्त कमजोर हो गई है बिहार की जनता नीतीश कुमार से 18 वर्षों का हिसाब चाहती है। नीतीश कुमार सिर्फ अपनी तुलना लालू प्रसाद से करते हैं।

भाजपा की सरकार अगर बिहार में बनती है तो बिहार भारत का नंबर वन राज्य होगा ।पार्टी के कार्यकर्ताओं को संकल्प लेना है कि 2024 के चुनाव में मुंगेर से भाजपा इतने मतों से जीते कि जदयू के उम्मीदवार का जमानत जप्त हो जाए। इस अवसर पर भाजपा के नेता रविंद्र सिंह उर्फ कल्लू बाबू,कुमार प्रणय, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अंबरीश चंद्र सिंह उर्फ डिक्की सिंह, धरहरा के पूर्व भाजपा प्रखंड अध्यक्ष प्रवीर सिंह, अंजू भारद्वाज शंकर सिंह उर्फ कैलू ,मुंगेर जिला परिषद अध्यक्ष साधना सिंह यादव, लोकसभा प्रभारी प्रकाश भगत,त्रिभुवन निषाद सहित अन्य थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button