बिहारराजनीति

प्रखर वंचित महिलाओं की नेतृत्व क्षमता को आगे करने के लिए नारी शक्ति वंदन बिल पेश :धर्मशीला गुप्ता

प्रधानमंत्री ने महिलाओं की नेतृत्व क्षमता पर जताया विश्वास : शीला प्रजापति

  • यह कदम महिला के सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा : सुहेली मेहता
  • प्रधानमंत्री ने महिलाओं को हक देने का काम किया : सुषमा साहू

पटना। बिहार भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष धर्मशीला गुप्ता ने लोकसभा में पेश नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों का अभिनंदन करते हुए कहा कि यह बिल उन प्रखर, उन वंचित महिलाओं के नेतृत्व करने की क्षमता पर नई ऊर्जा और नए जोश से काम करने के लिए लोकसभा में पेश किया गया है।
प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए महिला मोर्चा की अध्यक्ष धर्मशीला गुप्ता ने कहा कि इस बिल के लोकसभा में पेश और केंद्रीय कैबिनेट द्वारा पास किए जाने के बाद देश की महिलाएं आनंदित हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने को लेकर प्रधानमंत्री कटिबद्ध हैं जो विरोधियों को पच नहीं रहा है।
उन्होंने साफ लहजे में कहा कि आज जो विपक्ष में हैं वे कभी भी इस बिल को लेकर गंभीर नहीं हुए, जो पक्ष में रहे वे भी प्रतिकात्मक रूप से रहे और विधेयक नहीं मानने की बात कही।
उन्होंने इस आरक्षण बिल को पेश किए जाने का ब्योरा देते हुए कहा कि इस बिल के जरिए कांग्रेस तथा उसके सहयोगी दलों का महिला विरोधी आचरण संसद और बाहर भी सामने आता रहा है। भाजपा की अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में इस बिल को कई बार पेश किया गया, लेकिन उनके सहयोगी दलों ने उसकी कॉपी तक फाड़ डाली।
उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार ने इस बिल को पेश किया तो उसके सहयोगी ही इसे पास नहीं होने दिए। इनलागों ने हमेशा महिलाओं को दबाने का काम किया।
उन्होंने कहा कि आज नारियों के लिए एतिहासिक दिन है। तीन दशकों के बाद उन प्रखर, उन वंचित महिलाओं के नेतृत्व करने की क्षमता पर नई ऊर्जा और नए जोश से काम करने के लिए नारी शक्ति वंदन बिल लोकसभा में पेश किया गया।
श्रीमती गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री ने महिलाओं को आत्मनिर्भर, सबल बनाने के लिए, उन्हें आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं, जिन्हें भारतीय नारियां नहीं भूल सकती।
उन्होंने प्रधानमंत्री और केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व को भरोसा दिलाया तथा आश्वस्त करते हुए कहा कि बिहार की नारी फूल और अंगारी हैं तथा आने वाले लोकसभा चुनाव में नारी का सम्मान देने वाले प्रधानमंत्री को फिर से सत्ता में लाने के लिए बिहार की 40 में 40 सीट जीतकर उन्हें इस बिल के लिए उपहार देंगी।
इस प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष शीला प्रजापति ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं की नेतृत्व क्षमता को परखा है और इस बिल के जरिए वह सम्मान देने में जुटे हैं। उन्होंने इस कदम के लिए प्रधानमंत्री जी का आभार जताया।
प्रवक्ता सुहेली मेहता ने प्रधानमंत्री के इस कदम को युगांतकारी कदम बताते हुए कहा कि यह कदम महिला के सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि बिना महिलाओं के सशक्त किए बिना देश को सशक्त नहीं बनाया जा सकता है।
इधर, प्रवक्ता सुषमा साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं को हक देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सुदृढ़ विचार के साथ किए गए इस प्रयास के लिए देश की महिलाएं आज आनंद की अनुभूति कर रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button