बिहारराजनीति

जदयू के दो दिवसीय संसद में भाजपा को उखाड़ फेंकने की भरी गई हुंकार

  • देश पर आए संवैधानिक खतरे का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार रहें जदयू के सिपाही : राजीव रंजन सिंह, 
  • 2024 में माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में दिखेगी विपक्षी एकता – उमेश सिंह कुशवाहा

पटना : 2024 लोकसभा चुनाव की रणनीति एवं पार्टी को धरातल पर मजबूती प्रदान करने के विषय में व्यापक समीक्षा व चर्चा हेतु जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित प्रदेशभर के विधानसभा प्रभारी, जिलाध्यक्षों एवं प्रदेश प्रवक्ताओं की दो दिवसीय संसद का उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ‘‘ललन’’ ने किया।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद श्री ललन सिंह ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार भारत के महान संविधान को बदलना चाहती है और देश में मोदी संविधान लागू करना चाहती है। सभी सरकारी संस्थाओं पर आज भाजपा-आरएसएस का दबदबा है। देश की एक भी संस्था आज निष्पक्ष नहीं है। भाजपा द्वारा लोकतंत्र को पूरी तरह से ध्वस्त करने की साजिश रची जा रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केंद्र सरकार पर कहा कि अलोकतांत्रिक तरीके से दिल्ली की चुनी हुई सरकार को उप-राज्यपाल के माध्यम से शासन व्यवस्था को नियंत्रित करना चाहती है। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के विरोध में असंवैधानिक अध्यादेश लाकर भाजपा ने यह दर्शा दिया कि उसका संविधान पर से भरोसा उठ चुका है।
आगे उन्होंने कहा कि कई दशकों से हम सक्रिय राजनीति का हिस्सा रहें है लेकिन आज तक कभी किसी चुनाव में भगवान का इस्तेमाल होते हमनें नहीं देखा लेकिन कर्नाटक चुनाव में हम सभी ने देख लिया कि भाजपा सत्ता के लिए किस स्तर तक जा सकती है। आगे उन्होंने कहा कि देश प्रधानमंत्री देश की मौजूदा हालात पर बात करना चाहिए था, उन्हें अपने किए वादों के बारे में जनता को बताना चाहिए था लेकिन उन्होंने धर्म के नाम पर समाज में सम्प्रदायिक उन्माद को बढ़ावा देने का प्रयास किया। लेकिन कर्नाटक की महान जनता ने उन्हें बात दिया कि अब धर्म के नाम पर जनता को दिग्भ्रमित करने का प्रयास सफल नहीं होगा। कर्नाटक तो सिर्फ झांकी है राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी भाजपा का सूपड़ा साफ होना तय है। आगे उन्होंने कहा कि विधानसभा प्रभारियों एवं प्रमंडल प्रभारियों को बताया कि आप पंचायत स्तर पर पार्टी के संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए नियमित बैठक करते रहें। तथा जमीनी स्तर पर भाजपा को जदयू के सिपाही मुहतोड़ जवाब दें इसके लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने की आवश्यकता है।
अपने सम्बोधन में बिहार जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि आज हमारे देश की हालात चिंताजनक बनी हुई है और इस नाजुक दौड़ में जदयू कार्यकर्ताओं की भूमिका बेहद निर्णायक होने वाली है। हिटलर की मानसिकता से प्रेरित होकर भाजपा लगातार बाबा साहेब के महान संविधान पर हमले कर रही है। भाजपा द्वारा उनके अपने राजनीतिक हितों को साधने के उद्देश्य से लोकतंत्र पर कुठाराघात किया जा रहा है।


प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि हमारे लिए यह सम्मान और गौरव का विषय है कि आज हमारे लोकप्रिय नेता आदरणीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के पहल से देशभर का विपक्ष एकजुट हो रहा है। दुनियाभर को गणतंत्र का संदेश देने वाला हमारा बिहार आज फिर से अलोकतांत्रिक सत्ता के खिलाफ विपक्ष की धुरी बन रहा है। आशा और उम्मीद भरी नजरों से आज पूरा भारत बिहार और हमारे नेता श्री नीतीश कुमार की ओर टकटकी लगाये देख रहा हैं। हमें उनकी उम्मीदों को तोड़ना नहीं है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जदयू कार्यकर्ताओं के मजबूत कंधे पर आज एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है और हम सभी को निष्ठापूर्वक इसका निर्वहन करना है। वर्ष 2024 में भाजपा मुक्त भारत बनाने के लिए हम सभी को अपने अपने हिस्से की भूमिका निभानी होगी। आगे उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अपने क्षेत्र में जाकर केंद्र सरकार के काली करतूतों का पर्दाफाश करें और उनके कारनामों को जनता के बीच प्रचारित करें।
आगे उन्होंने भाजपा पर कड़ा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार द्वारा बाबू जगजीवन राम छात्रवास योजना बन्द कर दिया गया, पिछड़ा-अतिपिछड़ा छात्रवृत्ति योजनाओं को द्वेषपुर्वक बंद कर दिया गया। भाजपा आरक्षण व्यवस्था को भी खत्म करने की योजना पर कार्य कर रही है। देश और समाज के हित में भाजपा को नेस्तनाबूद करना हमारा प्राथमिक लक्ष्य होना चाहिए।
आगे उन्होंने कहा कि विधानसभा प्रभारीगण पार्टी के काफी अनुभवी नेता हैं और आपके अनुभव एवं दूरदर्शी सोच के बदौलत पंचायत व बूथ स्तर पर पार्टी को सशक्त बनाने में बल मिलेगी। आप पंचायतों में जाकर अपने देखरेख में पंचायत कमिटी का गठन एवं नियमित बैठक को सुनिश्चित करें। सभी प्रकोष्ठों का विस्तार पंचायत स्तर पर हो इसके लिए मजबूती से कार्य करने की आवश्यकता है, साथ ही आज कल भाजपा एवं उसके बी टीम के लोग निचले लोगों के बीच भ्रामक संवाद स्थापित कर रहे हैं, हमें इसका भी मजबूती से जवाब देना होगा।
विभिन्न वक्ताओं ने पार्टी के पृष्टभूमि, पार्टी के लक्ष्य, संगठन के प्राथमिक इकाईयों के दायित्व साथ ही प्रमंडल कार्यक्रम प्रभारी, विधानसभा प्रभारी, जिलाध्यक्ष, प्रखड अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष के साथ-साथ विभिन्न प्रकोष्ठों के दायित्व व कर्तव्यों एवं इसके अतिरिक्त पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्टी के कोषाध्यक्ष सह विधान पार्षद  ललन सर्राफ, मुख्य प्रवक्ता सह विधान पार्षद  नीरज कुमार, विधान पार्षद  संजय कुमार सिंह गांधी, राष्ट्रीय सचिव सह विधानपार्षद  रवींद्र प्रसाद सिंह, प्रदेश प्रवक्ता , प्रवक्ता श्नील कुमार सिंह, प्रवक्ता  मंजीत सिंह, प्रवक्ता  अंजुम आरा, प्रवक्ता  भारती मेहता, प्रवक्ता  अभिषेक झा, प्रवक्ता  हिमराज राम, माननीय विधायक  अजय कुमार चौधरी, अरुण कुमार सिंह, डाॅ. अमरदीप,  सुनील कुमार,  वासुदेव कुशवाहा,  मनीष कुमार,  रणविजय कुमार,  राजीव कुमार,  परमहंस कुमार, सतीश कुमार,  मुकेश विद्यार्थी,  राॅबिन सिंह,  प्रह्लाद सरकार,  अब्दुल कयूम अंसारी,  भूमिपाल राय, राजकिशोर प्रसाद,  सन्तोष पासवान,  शुभानन्द मुकेश, साथ ही प्रदेशभर के सभी जिलाध्यक्ष, विधानसभा प्रभारीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button