बिहारराजनीति

बिहार में भाजपा की सरकार बनी तो राजेन्द्र बाबू की 243 फीट ऊंची मूर्ति बनेगी: सम्राट

भाजपा करती है शराबबंदी का समर्थन, मगर बिहार में अपराधियों के लिए कोई जगह

  • नहीं,भू-माफिया,अपराधियों व भ्रष्टाचारियों को जेल जाना ही होगा
  • ‘इंडिया पॉजिटिव’ के बैनर तले बापू सभागार में हुआ देशरत्न कॉन्क्लेव का आयोजन

पटना। देश के प्रथम राष्ट्रपति डा.राजेन्द्र प्रसाद की स्मृति में आयोजित देशरत्न कॉन्क्लेव को मुख्य अतिथि के तौर पर सम्बोधित करते हूए बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि अगर बिहार में भाजपा की सरकार बनी तो गुजरात में बनी सरदार पटेल की ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के तर्ज पर बिहार में भी देशरत्न डा. राजेन्द्र प्रसाद की 243 फीट ऊंची मूर्ति का निर्माण कराया जाएगा। भाजपा की सरकार अपराधी, माफियाओं को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। भाजपा बिहार में पूर्ण शराबबंदी का समर्थन करती है मगर देश को लूटने वालों को जेल जाना ही पड़ेगा।

शनिवार को कॉन्क्लेव का आयोजन बापू सभागार में ‘इंडिया पॉजिटिव’ के बैनर तले भाजपा एनआरआई प्रकोष्ठ के संयोजक मनीष सिन्हा की ओर से किया गया था, जिसमें 5 -6 हजार युवाओं की बड़ी भागीदारी थी। जोश व उत्साह से भरे युवाओं ने अपनी बुलंद आवाज में इंडिया पॉजिटिव की पहल राजेन्द्र बाबू की ‘स्टैच्यू ऑफ विजिडम’ का पुरजोर समर्थन किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री चौधरी ने डा. राजेन्द्र बाबू की पुण्यस्मृति को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने नवीन भारत के संरचना का सपना देखा था। बिहार को गर्व है कि उसने राजेन्द्र बाबू के रूप में देश को पहला राष्ट्रपति दिया। बिहार में सुशासन व कानून का राज कायम कर राजेन्द्र बाबू के सपने को साकार करना है। बिहार की जनता भाजपा का साथ दे तो अपराधियों को या तो नेपाल भागना पड़ेगा या गया में उनका पिंडदान होगा। जो देश को लूटने वाले भ्रष्टाचारी और अपराधी हैं, उन्हें जेल जाना ही पड़ेगा।

इस कॉन्क्लेव को सम्बोधित करते हुए गुजरात के खाद्य आपूर्ति, सामाजिक न्याय एवं सशक्तीकरण मंत्री भीखू सिंह चतुर सिंह परमार ने डा. राजेन्द्र प्रसाद के व्यक्तित्व को महान बताया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल की तरह ही राजेन्द्र बाबू को भी तत्कालीन सत्ता ने योग्य सम्मान नहीं दिया। मगर राजेन्द्र बाबू सही मायने में देश रत्न थे और आज भी उनका व्यक्ति देशवासियों के लिए प्रेरणादायक है।

कॉन्क्लेव में सांसद श्रीमती रमा देवी, विधायक संजीव चौरसिया, राजेश वर्मा,संजय खंडेलिया, पूर्व एमएलसी रणवीर नन्दन,भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ के कन्वेनर दानिश इकबाल, लोकगायिका सुश्री देवी सहित इंडिया पॉजिटिव से जुड़े अनेक नामचीन हस्तियों ने भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button