बिहार

अगुवानी-सुल्तानगंज के बीच गंगा नदी पर बन रहा पुल ध्वस्त, सम्राट चौधरी ने की उच्च स्तरीय जांच की मांग

अगुवानी-सुल्तानगंज के बीच गंगा नदी पर बन रहा पुल ध्वस्त, सम्राट चौधरी ने की उच्च स्तरीय जांच की मांग

पटना।बिहार के खगड़िया के अगुवानी-सुल्तानगंज के बीच गंगा नदी पर बन रहा पुल रविवार को गिर गया। पुल के चार पिलर भी नदी में समा गए। पुल का करीब 192 मीटर हिस्सा नदी में गिरा है। हादसा शाम के समय हुआ, इसलिए कोई मजदूर वहां काम पर नहीं था। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष, बिहार विधान परिषद सम्राट चौधरी ने खगड़िया-सुल्तानगंज (भागलपुर) के बीच निर्माणाधीन पुल के बीच नदी में ध्वस्त होने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि नीतीश सरकार के भ्रष्टाचार मॉडल का यह नजारा है। पुल ध्वस्त और सरकार मस्त है।

उन्होंने कहा है कि खगडिया जिले के अगुवानी घाट पुल का आधा हिस्सा बीच नदी में भरभरा कर गिरना नीतीश कुमार सरकार के अंदर व्याप्त भ्रष्टाचार  को दर्शाता है। खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत गंगा नदी पर बने रहें पुल का आधा हिस्सा गिरा है। पुल गिरने से इलाके में हड़कंप मच गया है। इस घटना के बाद कई मजदूर भी लापता हो गए हैं।
उन्होंने कहा 9 वर्षों से बन रहे इस पुल के चालू हो जाने से उत्तर बिहार के कई जिलों की दूरी कम हो जाती। फरवरी 2014 में 1710 करोड़ रुपये की लागत से पुल और एप्रोच पथ का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। पूर्व में पुल का निर्माण कार्य नवंबर 2019 में पूरा करने का डेडलाइन था, जिसे बढ़ाकर जुलाई 2021 किया गया था। अब 2023 के अंत तक पुल के पूरा होने की संभावना व्यक्त की जा रही थी। एसपी सिंगला कंपनी को इसके निर्माण की जिम्मेवारी दी गयी है।
उन्होंने कहा कि इस पुल का एक हिस्सा पहले भी गिर चुका था, जिसको लेकर राज्य सरकार के काम काज पर सवालिया निशान खड़ा हुआ था। भ्रष्टाचार की वजह से जहां इस पुल का निर्माण कार्य वर्षों से अटका रहा है वहीं घटिया निर्माण सामग्री के प्रयोग व लूट के कारण दूसरी बार भी पुल का बड़ा हिस्सा ध्वस्त हुआ है। सरकार  इस मामले की शीघ्र उच्चस्तरीय जांच करा कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button