बिहारराजनीति

लालू – नीतीश बिहार के सबसे बड़े सामंती : सम्राट

सत्ता के लिए सभी आरक्षण विरोधी एकसाथ आ गए हैं : सुशील मोदी

पटना । भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू प्रसाद और नीतीश कुमार पिछले 35 से अधिक वर्षों से बिहार की सत्ता पर हैं। आज बिहार में इनसे बड़ा शोषक तीसरा कोई नहीं है। भाजपा द्वारा आयोजित शहीद जगदेव प्रसाद की 49 वीं पुण्यतिथि के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चौधरी ने कांग्रेस पर जगदेव बाबू की हत्या करवाने का आरोप लगाते हुए कहा कि आज अगर जगदेव बाबू हमारे बीच नहीं हैं तो इसका सबसे बड़ा दोषी कांग्रेस है।

उन्होंने आरक्षण की चर्चा करते लालू प्रसाद पर निशाना साधते हुए कहा कि लालू प्रसाद ने एक भी व्यक्ति को आरक्षण का लाभ नहीं दिया। उन्होंने कहा कि उनका आरक्षण मॉडल परिवार तक सीमित है। पहले उन्होंने अपनी पत्नी राबड़ी देवी को आरक्षण देकर सीएम बनाया, उसके बाद अपने बेटे तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव को आरक्षण दिया। उन्होंने कहा कि इसके बाद लालू जी आरक्षण अपनी बेटी मीसा भारती को दिया। लालू और नीतीश बिहार के सबसे बड़े सामंती हैं ।

भाजपा नेता ने कहा कि जब भी कोई आरक्षण लागू हुआ तो भाजपा साथ रही। उन्होंने पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी की तारीफ करते हर कहा कि जंगलराज, गुंडाराज के खिलाफ लड़ाई की और नीतीश कुमार ने राज भोगा। उन्होंने कहा भाजपा के सहयोग से नीतीश पांच बार सी एम बने, लालू प्रसाद को भी भाजपा ने ही हल्दी लगवाई लेकिन अब भाजपा किसी को हल्दी नहीं लगाने जा रही। अब भाजपा का कार्यकर्ता ही बिहार का सीएम बनेगा।

उन्होंने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि सवर्ण आयोग का गठन किया गया, उसकी रिपोर्ट पर आज तक कोई काम नहीं हुआ। पिछले साल अति पिछड़ा आयोग बना, लेकिन आज तक उसकी रिपोर्ट जारी नहीं की गई। अब जातीय गणना को लेकर भाजपा को बदनाम किया जा रहा है। हकीकत है कि भाजपा जब सरकार में थी, तभी जातीय गणना कराने को लेकर कैबिनेट में स्वीकृति मिली थी। भाजपा के तब 16 मंत्री थे। उन्होंने कहा कि इसे लेकर नीतीश कुमार फंस गए हैं भाजपा तो कह रही है कि 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट जारी किया जाए।
आज भाजपा नेता सत्येंद्र वर्मा के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में सभा को संबोधित करते हुए श्री चौधरी ने मुख्यमंत्री को मेमोरी लॉस सीएम बताते हुए कहा कि वे खुद गृहमंत्री और गृह मंत्री को खोज रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर बिहार को सुव्यवस्थित करना है तो भाजपा की सरकार लानी होगी। भाजपा की सरकार आयेगी तो अपराधी सड़क पर नहीं दिखेंगे।
उन्होंने कहा कि इसकी नीव 2024 में 40 में से 40 सीट नरेंद्र मोदी जी को देकर रखिए। उन्होंने कहा कि भाजपा जगदेव बाबू के सपने को पूरा करने के लिए आगे बढ़ रही है।
इधर, भाजपा के नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा कि आज सत्ता के लिए आरक्षण के विरोधी लोग एक साथ खड़े हो गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा जगदेव बाबू के सपने को पूरा करने को लेकर दृढसंकल्पित है।
उन्होंने भारत और इंडिया को लेकर उपजे विवाद पर कहा कि 75 वर्षों से जो इंडिया का प्रयोग किया गया और अब भारत सरकार भारत का प्रयोग कर रही है, तो इसमें आपत्ति क्यों है। उन्होंने कहा कि लोग भारत माता की जय बोलते हैं अगर हिम्मत है तो नीतीश कुमार, लालू यादव इंडिया माता की जय बोलकर दिखाए। उन्होंने कहा भारत के नाम से इस देश की सभ्यता और संस्कृति सामने आती हैl
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंहl ने आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समेत वरिष्ठ नेताओं के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया
पुण्यतिथि समारोह का संयोजन भाजपा नेता सत्येंद्र वर्मा ने किया तथा संचालन पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष पिंकी कुशवाहा ने किया l
इस मौके पर विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष हरि सहनी, सांसद रविशंकर प्रसाद,
राकेश सिन्हा, पूर्व मंत्री मंगल पाण्डेय, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा, पूर्व मंत्री, जिवेश मिश्रा, पूर्व मंत्री बसावन भगत, विधायक डॉ संजीव चौरसिया, रत्नेश कुशवाहा ललितl सिंह कुशवाहा, संजय कुशवाहा, अशोक वर्मा भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button