बिहारराजनीति

सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पटना की सड़कों पर निकला कैंडल मार्च

पटना। महागठबंधन में शामिल सभी घटक दलों के नेता व महिला कार्यकर्ताओं ने महिला पहलवानों के समर्थन में और उनके साथ यौन उत्पीड़न के आरोपित भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शनिवार को कैंडिल मार्च निकाला। झंडा बैनर और तख्तियां लेकर बड़ी संख्या में महिलाएं कैंडिल मार्च में शामिल हुईं। आयकर गोलंबर से शाम 6 बजे शुरू होकर यह मार्च डाकबंगला चौराहा होते हुए स्टेशन गोलंबर स्थित बुद्ध स्मृति पार्क तक गया। मार्च में शामिल नेताओं व कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के महिला विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

मार्च में शामिल महागठबंधन के प्रमुख नेताओं में राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, पूर्व विधायक स्वीटी सीमा हेम्ब्रम, जदयू के विधान पार्षद रवींद्र सिंह, कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान, भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य, हम पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विजय यादव व कई विधायक भी शामिल थे।

इस मौके पर महागठबंधन के नेताओं ने 28 मई को नई दिल्ली में महिला पहलवानों के ऊपर हुई लाठीचार्ज की घटना को लोकतंत्र व संविधान की आत्मा व मूल्यों पर क्रूर हमला बताया। नेताओं ने कहा कि पूरे देश में बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग जोर पकड़ने लगी है, लेकिर केंद्र सरकार इसे लगातार नजरअंदाज कर रही है। भाजपा सांसद पर लगाए गए आरोप बेहद गंभीर हैं और भाजपा सरकार उन्हें बचा रही है। भाजपा का महिला विरोधी चेहरा पूरी तरह से बेनकाब हो चुका है।

कैंडिल मार्च में राजद प्रवक्ता चितरंजन गगन, प्रदेश महिला राजद अध्यक्ष रितू जायसवाल, पूर्व महिला राजद अध्यक्ष आभालता, पूर्व मंत्री अशोक निराला, जदयू की प्रदेश प्रवक्ता अंजूम आरा, प्रदेश महासचिव छोटू सिंह, ओमप्रकाश सिंह सेतू, नंद किशोर कुशवाहा, वासुदेव कुशवाहा, अनुप्रिया, कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राजेश राठौड़, निधि पांडे, कपिलदेव प्रसाद यादव, आनंद माधव, पूर्व विधायक श्री अरुण मांझी, श्री संजय वर्मा, श्री परमहंस कुमार, रणविजय कुमार, श्रीमती किरण रंजन, श्री संतोष कुशवाहा, श्री राजीव रंजन, श्रीमती श्वेता विश्वास, इंजीनियर राम पटेल, चरित्र प्रसाद सिंह, श्री नीतीश पटेल, श्रीमती प्रतिभा सिंह, श्री हेमराज राम, मालती सिंह, कंचन वाला, श्रीमती रीना चौधरी, श्री नागमणि कुशवाहा, मुन्ना चौधरी, श्री शत्रुधन पासवान, हुलेश मांझी, मीनाक्षी हिमांशु, बंटी चंद्रवंशी, नवेश नवेंदु, श्री आनंद मोहन, दीपक रजक, संजय चंद्रवंशी, श्री वीरेन्द्र गौड़, श्री राहुल खंडेवाल, श्री विनोद सिंह व अन्य प्रमुख नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button