फिल्म

यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है अरविंद अकेला कल्लू का दिल छू लेने वाला सैड सॉन्ग ‘ओ साथी रे’

मुंबई। यूट्यूब के म्यूजिक सेक्शन में 4 मिलियन व्यूज के साथ अरविंद अकेला कल्लू का नया सैड सॉन्ग ‘ओ साथी रे’ खूब ट्रेंड कर रहा है। उनका यह सैड सॉन्ग सारेगामा हम भोजपुरी से रिलीज हुआ है। इस गाने में कल्लू की दिलकश आवाज और इसके म्यूजिक वीडियो में उनका दमदार अभिनय दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। गाने में एक प्यारी सी कहानी भी है, जो भोजपुरी दर्शक के मनोरंजन को दुगना करती है।

इस गाने को लेकर सारेगामा के बद्रीनाथ झा ने बताया कि ‘ओ साथी रे’   एक दुख भरी दास्तान है जिसे कल्लू के जरिए म्यूजिकल अंदाज में पेश किया गया है। इसलिए हम भोजपुरी के दर्शकों से कहना चाहते हैं कि आप इस गाने को जरूर देखें। यह हमारे चैनल से रिलीज अब तक के सभी गानों से काफी अलग गाना है। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश होती है कि अपने चैनल से हर तरह के गानों को लेकर भोजपुरी के गौरव को बढ़ाने का काम करें। इसके लिए बड़े से बड़े और छोटे से छोटे कलाकारों के साथ उनकी कला का सम्मान करते हुए सारेगामा हम भोजपुरी एक से बढ़कर एक गाने लेकर आ रही है, जिसे भोजपुरी दर्शकों का भी खूब सम्मान और स्नेह मिल रहा है।

वही गाने को मिल रहे व्यूज को लेकर अरविंद अकेला कल्लू ने कहा कि ‘ओ साथी रे’ रोमांटिक सैड गाना है। यह गाना इतना शानदार है कि जो भी सुनेगा, वह इसे बार-बार सुनना चाहेगा और इसे पसंद भी करेगा।  इसलिए हम भोजपुरी के दर्शकों से अपील करते हैं कि आप पहले की तरह अपना आशीर्वाद और प्यार बनाए रखें। आपको बता दें कि कल्लू के गाना ‘ओ साथी रे’  का लिरिक्स प्रिंस प्रियदर्शी ने बनाया है जबकि उसमें संगीत भरने का काम प्रियांशु सिंह ने किया है। गाने के म्यूजिक वीडियो में अरविंद अकेला कल्लू के साथ बेवफाई करती श्वेता झा नजर आ रही हैं। कोरियोग्राफर प्रेम शर्मा और विक्रम पासवान है। पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं, जबकि डीओपी महेश वेंकट है।

लिंक : https://youtu.be/PiQI2wimP-U

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button