बिहारराजनीति

भाजपा के रिमोट से कंट्रोल हो रहें हैं प्रशांत किशोर : उमेश सिंह कुशवाहा

भाजपा के रिमोट से कंट्रोल हो रहें हैं प्रशांत किशोर : उमेश सिंह कुशवाह

पटना । बिहार जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर दिए गए प्रशांत किशोर के बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि सिर्फ सोशल मीडिया में सुर्खियां बटोरने के लिए प्रशांत किशोर मुख्यमंत्री के सम्बंध में अनावश्यक बयानबाजी कर रहे हैं। उनका बयान दर्शाता है कि उन्हें भाषा की बुनियादी समझ नहीं है। वह अपनी छवि अपने हाथों ही धूमिल कर रहें हैं। सार्वजनिक जीवन में रहने वाले व्यक्ति को तमीज और तहजीब का उचित ख्याल रखना चाहिए लेकिन प्रशांत किशोर की भाषा सड़क के एक मवाली की तरह हो गई है।

प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि प्रशांत किशोर भाजपा के रिमोट से कंट्रोल हो रहें हैं और भाजपा आलाकमान के कहने पर बिहार की जनता को बरगलाने निकले थे लेकिन धरातल पर जनता द्वारा नकार दिए जाने के बाद से वो अंतर्मन से बौखलाए हुए हैं और इसी का नतीजा है कि वे अब अपना भाषाई नियंत्रण भी खो चुकें है, तमाम राजनीतिक मर्यादाओं को ताक पर रखकर वो हमारे नेता के खिलाफ अपमानजनक बयानबाजी कर रहे हैं। उनकी असलियत जनता के सामने आ चुकी है। प्रशांत किशोर बिहार में भाजपा का एजेंडा चला रहें हैं।
आगे उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के अंदर सीधे तौर पर राजनीतिक लड़ाई लड़ने की क्षमता खत्म हो चुकी है इसीलिए वो अपने नकाबपोश पिट्ठु नेताओं को बिहार में एक्टिवेट कर रही है ताकि बिहार की जनता को दिग्भ्रमित किया जा सके लेकिन भाजपा को याद रखना चाहिए कि यह महान चाणक्य की भूमि है हर तरह की राजनीतिक कुटिलता यहां औंधे मुंह धराशाई हो जाती है। भाजपा की यह होशियारी भाजपा के लिए नुकसानदेह साबित होगा।
उपेंद्र कुशवाहा ने आगे यह भी कहा कि भाजपा और उसके पिछलग्गू सहयोगी चाहे जितनी मर्जी कोशिश कर लें लेकिन 2024 लोकसभा उनकी लुटिया डूबना अब तय है। कोई भी शक्ति या साजिस भाजपा का सफाया होने से रोक नहीं सकती है। उन्होंने ने आगे तंज भरे लहजे में कहा की प्रशान्त किशोर बेवजह ही राजनीति में अपना समय जाया कर रहे हैं, कोई लाभ नहीं मिलने वाला है उन्हें। उनके लिए बेहतर होगा कि वह पुनः अपने पारंपरिक व्यापार में लग जाए। उनकी भाषाशैली और व्यवहार एक राजनेता की तरह कत्तई नहीं है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button