बिहारराजनीति

भागलपुर में महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर संगोष्ठी और सदस्यता ग्रहण समारोह का आयोजन

भागलपुर। आज भारतीय जनता पार्टी भागलपुर के जिला कार्यालय में सामाजिक न्याय सप्ताह के अंतर्गत महात्मा ज्योतिबा फुले जी के जयंती के अवसर पर संगोष्ठी और सदस्यता ग्रहण समारोह सहित नवनियुक्त जिला पदाधिकारी का शपथ ग्रहण का आयोजन जिला ओबीसी मोर्चा की तरफ से किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंम श्यामा प्रसाद मुख़र्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित के साथ दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात् प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रीति शेखर के द्वारा वंदे मातरम् गया गया। कार्यक्रम के दौरान नगर निगम सहित ग्राम पंचयात में निर्वाचित जनप्रतिनिधि सदस्य रूपा देवी वार्ड नंबर 46 नगर निगम पार्षद, गोपाल ठाकुर उस्तू पंचायत वार्ड नंबर 7, अटल ठाकुर सोनूडी सत्यजोरी वार्ड नंबर 2, राजेश कुमार रोशन पूर्व प्रत्याशी जिला परिषद सामाजिक कार्यकर्ता घोघा, रवि पासवान मुखिया सेनो पंचायत जगदीशपुर, शंभू कुमार वार्ड नंबर 4 गोविंदपुर पीरपैंती, राजा साह सरपंच बाखरपुर पूर्वी,
अक्षय कुमार रामू वार्ड सदस्य श्रीमदपुर गोपाली चक, बच्ची मंडल पीरपैती सामाजिक कार्यकर्ता को राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सह विधान परिषद सदस्य सैयद शाहनवाज हुसैन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराकर अंगवस्त्र देकर भाजपा परिवार में स्वागत किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि दूसरी राजनीतिक पार्टियां सिर्फ सामाजिक न्याय की बात करती है, लेकिन भाजपा वह पार्टी है जो सामाजिक न्याय को जीती है उसका जीता-जागता उदाहरण है हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री है जो एक सामान्य परिवार से आते हैं और आज देश उनके नेतृत्व में विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। ऐसा सिर्फ और सिर्फ भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है।
राष्ट्रीय प्रवक्ता सह पूर्व केंद्रीय मंत्री व विधान परिषद सदस्य सैयद शहनवाज हुसैन ने कहा कि किसी भी देश का संपूर्ण विकास का मापन देश के वंचितों पीड़ितों के विकास के आधार पर होता है। सच्चा सर्वागीण विकास वही है जिसमे अंतिम छोर पर रहने वाले व्यक्ति तक विकास की धारा पहुंचे। आज यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत उसी दिशा में बढ़ रहा है। जिसमें अंतिम पायदान पर निवास कर रहे लोगों तक विकास की धारा पहुंच रही है।
एमएलसी डॉ. एन के यादव ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने जो सामाजिक समरसता की बात की है, उसे आज कोई आगे बढ़ा रहा है तो वह सिर्फ और सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही है।
बिहपुर विधायक ई. कुमार शैलेंद्र ने कहा कि इतिहास में जितने भी महापुरुष ने सामाजिक सुधार के लिए जो भी अपने विचार रखें हैं। आज के दौर में उस पर सिर्फ और सिर्फ भारतीय जनता पार्टी चलने का कार्य कर रही है।
लोकसभा प्रभारी रामानंद चौधरी ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले जिस अंत्योदय के लक्ष्य को प्राप्त करना चाहते थे। आज भारतीय जनता पार्टी उसी अंत्योदय के विकास को अपना लक्ष्य मानकर आगे बढ़ रही है।
कार्यक्रम में नव मनोनीत सभी जिला पदाधिकारियों, जिला प्रवक्ताओं, जिला मीडिया प्रभारीयों, सभी मोर्चा के अध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों को नियोजन पत्र के साथ शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. प्रीति शेखर, पूर्व जिला अध्यक्ष अभय चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष रोहित पांडेय, जनसंघ कालीन कार्यकर्ता हरिवंश मनी सिंह ने सभी पार्टी के कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विजय कुशवाहा ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमरदीप साह के द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम में वरीय जिला उपाध्यक्ष दिलीप निराला, डॉ रौशन सिंह, उमा शंकर, अंजना प्रकाश, राजकिशोर गुप्ता, नितेश सिंह, जिला महामंत्री विजय कुमार कुशवाहा, अभय कुमार घोष सोनू, योगेश पाण्डेय, जिला मंत्री मनीष दास, कुमकुम देवी, राजेश टंडन, सुनीता गोस्वामी, विकाश कर्ण, जिला मिडिया प्रभारी प्राणिक बाजपेई, प्रकाश कुमार, जिला प्रवक्ता विनोद सिन्हा, प्रदीप जैन, इन्दु भूषण झा, कुमार श्रवण, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चंदन ठाकुर, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गोपाल मंडल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आरती यादव, संजय चौधरी, ई. प्रिंस, प्रतीक आनंद, निरंजन चंद्रवंशी, पंकज गुप्ता, गिरीश चौधरी, अभिनव कुमार, सुधीर भगत, प्रदेश मिडिया प्रभारी पंकज सिंह, संजय पासवान, निरंजन साह, अप्पू, प्रणव दास, अश्वनी जोशी माउंटी, आलोक सिंह बंटू, पृथ्वी राज सहित पार्टी के पदाधिकारी और सम्मानित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button