बिहारराजनीति

बिहार भाजपा प्रदेश की कमान सम्राट चौधरी के हाथ में

पटना।बिहार में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष में बदलाव किया गया है। अब नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद सह एमएलसी सम्राट चौधरी को बिहार के नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश की कमान दे दिया गया है। । इनकी नियुक्ति को लेकर आधिकारिक ऐलान भाजपा की तरफ से कर दिया गया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के तरफ से पत्र जारी करते हुए कहा गया है कि, बिहार विधान परिषद के सदस्य सम्राट चौधरी बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का नए प्रदेश अध्यक्ष होंगे। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

कुशवाहा जाति से आने वाले सम्राट चौधरी को भाजपा ने बिहार में पहले सत्ता जाने के बाद विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष बनाया था। वहीं अब बिहार भाजपा की जिम्मेवारी ऐसे वक्त में दी गई है जब 2 अप्रैल को बिहार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रोहतास और नवादा में जनसभा है। चौधरी के लिए पहली चुनौती दोनों जनसभा को सफल बनाना होगा।

भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को बनाए जाने पर मिली जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है ।इसी बाबत अब महागठबंधन सरकार में शामिल जदयू ने भाजपा के शीर्ष कमान पर तंज कसा है जदयू के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक झा ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि नया कमान सम्राट चौधरी को दिए जाने के बाद उन्हें शुभकामनाएं देता हूं । इसके बाद उन्होंने आगे कहा कि भाजपा हाईकमान को अपने प्रदेश के नेताओं पर भरोसा नहीं है जिसका लाभ सम्राट चौधरी को मिला है।उन्होने आगे कहा कि सम्राट चौधरी पूर्व में बहुत दिनों तक जदयू पार्टी में थे। हमारे नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साथ थे और उन्हें भाजपा में जाने के बाद अध्यक्ष बना दिया गया है ।उन्होंने आगे भाजपा के इस मंशा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा यह मुगालते में नहीं रहे की सम्राट चौधरी के अध्यक्ष बनाने से प्रदेश के एक खास वर्ग का फायदा हो जाएगा !! आगे कहा कि यह नहीं होने वाला है।उन्होंने आश्वस्त होकर कहा कि हमारे नेता मुख्यमंत्री नितीश कुमार प्रदेश के सभी वर्ग के समुदायों को एक साथ आगे लेकर चलने का काम किया था ।इसका लाभ उन्हे ही मिलेगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button