बिहार

बिहार भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी पटना में होगा भव्य स्वागत

पटना आगमण पर होगा भव्य स्वागत, पार्टी कार्यालय में किया जाएगा अभिनंदन

पटना । भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी जी कल (सोमवार) को प्रातः 10.30 बजे सेवा विमान से पटना पहूॅंचेगे। पटना हवाई अड्डा पर पार्टी के हजारों कार्यकर्ता स्वागत करेंगे।

पटना हवाई अड्डा से जुलुस के शक्ल में भाजपा कार्यकर्ता पटना हवाई अड्डा, अरण्य भवन, शेखपुरा मोड़, राजवंशी नगर हनुमान मंदिर, पुनाईचक, हड़ताली मोड़, हाईकोर्ट पेट्रोल पंप, वोमेन्स काॅलेज, विद्युत भवन, नियोजन भवन, आयकर भवन होते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी जी को लेकर प्रदेश मुख्यालय पहुंचेंगे।

इन सभी जगहों पर पार्टी के मोर्चा एवं मंच तथा पटना महानगर के कार्यकर्ता भव्य स्वागत करेंगे। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में पटना शहर में बड़े पैमाने पर पोस्टर, बैनर, होर्डिंग लगाये गये हैं। बिहार के सभी जिलों से कार्यकर्ता पटना पहुंचकर अपने नये अध्यक्ष का जोरदार स्वागत करेंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी जी पार्टी कार्यालय में पहॅंुचकर सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। भाजपा प्रदेश कार्यालय के प्रागंण में भव्य पंडाल बनाया गया है।

कार्यालय के प्रागंण में पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा अभिनंदन किया जायेगा। केन्द्रीय मंत्री नित्यानंद राय, आर. के. सिंह, नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 संजय जायसवाल समेत सभी नेताओं का सम्बोधन होगा। बिहार भाजपा के पूर्व अध्यक्ष राधा मोहन सिंह, सी0 पी0 ठाकुर, नंद किशोर यादव, मंगल पाण्डेय का सम्बोधन होगा।

पार्टी कार्यालय में अभिनंदन समारोह के बाद प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को अधिकारिक कक्ष में निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल पदभार ग्रहण करायेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button