Uncategorized

पीरपैंती में जमीनी विवाद में चली,गोली लगने से 2 लोग हुए बूरी तरह से घायल, छापामारी कर तीन को किया गिरफ्तार

 

 

एक पीएमसीएच और दूसरा घायल भागलपुर अस्पताल में हुआ भर्ती

 

 

रिपोर्टर अहद मदनी, पीरपैंती, भागलपुर 

 

पीरपैंती थाना क्षेत्र के सुदूर दियारा कहलगांव में मंगलवार के रात्रि गोतयारी जमीन विवाद में गोली चली है। जिसमे चंदन यादव(25)और विजय यादव(50) बूरी तरह से घायल हो गया। गांव में गोली चलने से वहां के लोगों में दहसत का माहौल बना था। घटना की सूचना पाते ही पीरपैंती थाना प्रभारी राजकुमार प्रसाद अपने सहयोगी पुअनि अवधेश चौधरी,एसआई कन्हैया कुमार, बिक्रम कुमार और संजय चौधरी सहित पुलिस बल लेकर घटना स्थल पर पहुंचकर गोली लग कर हुए ज़ख्मी चंदन यादव के बाएं आंख के पास गोली लगने का प्रतिक हो रहा था। गोली लगने से मुंह और कान से बल्ड निकलना शुरू हो गया था। वहीं विजय यादव को मुंह के तुड्डी, दाएं आंख और दाएं बाह के पास दो गोली लगने का प्रतिक हो रहा था। दोनो की गंभीर हालत देखते हुए। थाना प्रभारी राजकुमार प्रसाद ने उपचार हेतु पीरपैंती रेफरल अस्पताल भेज दिया गया। रेफरल अस्पताल के चिकित्सक ने दोनो हालत गंभीर बताते हुए।विजय यादव को पीएमसीएच पटना और चंदन यादव को जेएमसीएच भागलपुर रेफर कर दिया। विजय यादव के पिता जयनन्दन यादव और भाई अशोक यादव ने बताया कि दो वर्ष से गोतयारी में जमीनी विवाद चल रहा था। रविवार के दिन जमीन की नापी होनी थी। आरोपी गोतिया के द्वारा जबरन जमीन की नापी नही होने दिया। सोमवार की रात सभी परिवार के लोग घर पर थे। उसी वक्त आरोपी गोतिया गोली बंदूक लेकर हमला बोल दिया।फिर ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया।तभी चंदन यादव,विजय यादव, बसंती देवी और सोनी देवी को गोली लगने से चारो लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बसंती देवी और सोनी देवी को गोली सिर्फ शरीर में छू कर निकलने से ज्यादा क्षति नही हुआ हैं।दोनो घायल महिला का उपचार पीरपैंती रेफरल अस्पताल में हो रहा है।

पीरपैंती थाना प्रभारी राजकुमार प्रसाद के नेतृत्व में पुअनि अवधेश चौधरी और एसआई कन्हैया कुमार जगह जगह छापामारी पर तीन नामजत रामनाथ यादव,राहुल यादव और सन्याल यादव उर्फ कैप्टन यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है।पीरपैंती थाना प्रभारी राजकुमार प्रसाद ने बताया की परिजनों के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया है।जिसमे कुल चौबीस आदमी पर एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। जिसमे की तीन को गिरफ्तार कर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दिया गया है।उपयुक्त नामजत गांव से फरार है। थाना प्रभारी राजकुमार प्रसाद ने बताया कि जगह जगह छापामारी किया जा रहा है जल्द ही सभी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button