Uncategorized

संविधान विरोधी भाजपा को रोकना इंडिया गठबंधन का लक्ष्य : मदन सहनी

डाॅ. भीमराव अंबेदकर के नाम से भाजपा को चिढ़न होती है : शीला मंडल

पटना।जदयू मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बिहार सरकार की परिवहन मंत्री शीला मंडल एवं समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने प्रदेशभर से पहुंचे आमजनों की समस्याओं को सुनकर त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने कहा कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में जनता द्वारा मिले जनादेश का हम सम्मान करते हैं। यह जनादेश इंडिया गठबंधन के गठजोड़ को मजबूत बनाएगी।

उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की अगली बैठक बहुत जल्द ही होने वाली है। जहां आगे की रणनीतियों पर सभी घटक दल चर्चा करेंगे और 2024 लोकसभा चुनाव के लिए विस्तृत रूपरेखा तैयार की जाएगी। लोकतंत्र और संविधान विरोधी भाजपा को रोकना ही इंडिया गठबंधन का एकमात्र लक्ष्य है।

मदन सहनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही इंडिया गठबंधन बना है और देश की जनता भी यह मानती है कि नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन के सबसे विश्वसनीय चेहरा हैं। बिहार सरकार की परिवहन मंत्री शीला मंडल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव अंबेदकर के नाम से चिढ़न होती है। भाजपा केवल चुनावी फायदे के लिए डाॅ. भीमराव अंबेदकर के नाम का इस्तेमाल कर रही है और बड़े-बड़े बैनर पोस्टर लगवा रही है। शीला मंडल ने कहा कि बिहार सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों पर सब्सिडी देने का निर्णय लिया है। इस निर्णय से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा चलाए जा रहे हैं जनजीवन हरियाली मिशन को मजबूती मिलेगी।
इस कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश महासचिव अरुण कुमार सिंह उपस्थित रहे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button