Uncategorized

पीरपैंती उत्तरी प्रखंड अध्यक्ष चुनाव काे लेकर दाे गुटों में बंटा राजद, मुरली यादव बने उत्तरी प्रखण्ड अध्यक्ष

 

रिपोर्टर अहद मदनी, पीरपैंती, भागलपुर

राजद के पीरपैंती उत्तरी भाग के प्रखण्ड अध्यक्ष अध्यक्ष पद की दावेदारी पर उठा विवाद प्रखंड में राजद के उत्तरी भाग के प्रखंड अध्यक्ष पद को लेकर चुनाव की सरगर्मी शुरू होने के साथ ही राजद में गुटबाजी भी तेज हो गई है। इसका मुख्य कारण राजद कार्यकर्ताओं के द्वारा ने बताया गया की सुंदरपुर स्थित हीरा गेस्ट हाउस में शुक्रवार को हो रहे चुनाव में भागलपुर से राजद के वरिष्ट नेता पर्यवेक्षक के रूप में सरवर इमाम चुनाव कराने के लिए पीरपैंती आए हुए थे।राजद पीरपैंती उत्तरी प्रखंड राजद दो गुटों में बंट गया है। यह भी बताया कि प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए मुरली यादव अध्यक्ष पद पर दावेदारी कर रहे है, वहीं दूसरी तरफ राजद के पूर्व प्रदेश महासचिव चांद अली अध्यक्ष पद की रेस में थे। ऐसे में पर्यवेक्षक सरवर इमाम को पीरपैंती उत्तरी में प्रखंड राजद अध्यक्ष पद का चुनाव कराना किसी चुनौती से कम नहीं हुआ। चुनाव में पर्यवेक्षक सरवर इमाम और सभी क्रियाशील सदस्य भाग लिए थे। इसमें सर्वसम्मति से पीरपैंती उत्तरी भाग का प्रखण्ड अध्यक्ष मुरली यादव को प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर पीरपैंती के पूर्व विधायक रामविलास पासवान, मो फारुक, गोपाल केडिया, प्रभात कुमार, राजद के प्रखण्ड अध्यक्ष मुकेश कुमार,युवा उपाध्यक्ष राम यादव उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button