बिहारराजनीति

कोशी हाई डैम के निर्माण के प्रति केंद्र सरकार संवेदनहीन: संजय झा

कोशी हाई डैम के निर्माण के प्रति केंद्र सरकार संवेदनहीन: संजय झा

पटना : जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान मीडिया से वार्ता करते हुए जल संसाधन मंत्री संजय झा ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मौजूदा भाजपा की सरकार जानबूझकर बिहार के साथ दोहरा रवैया अपना रही है। हमलोग केंद्र सरकार से कई वर्षों से कोशी हाई डैम बनाने की मांग करते आ रहे हैं लेकिन लगातार हमारी मांगो को अनसुना किया जा रहा है। बाढ़ का स्थाई निदान हमारी प्राथमिकता है परंतु दुर्भाग्य से हमें केंद्र सरकार का सहयोग नहीं मिल रहा है।

आगे उन्होंने कहा कि हर वर्ष बाढ़ के कारण मिथिला क्षेत्र में विस्थापन की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। राज्य सरकार के हज़ारों करोड़ रुपए बाढ़ के रोकथाम के लिए खर्च कर दिये जाते हैं। उत्तर बिहार की लगभग आठ करोड़ आबादी बाढ़ से प्रभावित होती है। राज्य सरकार अपने स्तर से हर प्रयास कर रही है लेकिन परमानेंट समाधान के लिए केंद्र सरकार को अपनी गम्भीरता दिखानी चाहिए।
विपक्षी एकता को लेकर मंत्री संजय झा ने बताया कि हाल में ही हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे से मुलाकात हुई है। सभी दलों से हमारी बातचीत सकारात्मक दिशा में चल रही है। जल्द ही आगे की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
जनसुनवाई कार्यक्रम में संजय झा ने प्रदेश भर से आए आम लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका विधि सम्मत निष्पादन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button