बिहार

एमएलसी विजय सिंह के पर्यटन विकास समिति के अध्यक्ष बनने से खुशी की लहर

पटना।भागलपुर-बांका स्थानीय प्राधिकार कोटे से विधान पार्षद विजय कुमार सिन्हा को बिहार विधान परिषद के पर्यटन विकास समिति के अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया है। बिहार विधानसभा परिषद सचिवालय से विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने विजय सिंह के परिषद के पर्टयन विकास समिति के अध्यक्ष के तौर पर मनोनय का पत्र जारी किया है। विजय सिंह के मनोनयन परउनके बांका जिला प्रतिनिधि सह बाराहट के जदयू प्रखंड अध्यक्ष निखिल बहादुर सिंह उर्फ मानसिंह सहित जदयू कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है। निखिल बहादुर सिंह उर्फ मानसिंह ने कहा है कि विजय सिंह के पर्यटन विकास समिति के अध्यक्ष बनने से जिले में पर्यटन के क्षेत्र में तेजी से विकास होगा। मंदार, ओढ़नी डैम, चांदन डैम सहित अन्य पर्यटन स्थलों को और अधिक विकसित करने का कार्य किया जाएगा। गौरतल है कि मंदार क्षेत्र में पर्यटन विभाग द्वारा विकास कार्यों के लिए 50 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च की गई है।

प्रदेश जदयू महासचिव भागलपुर विभूति गोस्वामी ,बिहार प्रदेश मुखिया संघ के उपाध्यक्ष सह भागलपुर जिला कार्यकारी मुखिया संघ अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह उर्फ झुंपा सिंह , जदयू नेता पुष्पेंद्र सिंह उर्फ पप्पू सिंह , जिला परिषद सदस्य सोनी कुमारी , कहलगांव नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव कुमार , एकचारी पंचायत के मुखिया अगहनी मंडल , प्रखंड जदयू अध्यक्ष पीरपैंती विवेकानंद गुप्ता , कैरिया़‌ं पंचायत के मुखिया चंद्रशेखर मंडल , मोहनपुर पंचायत के मुखिया महादेव मंडल , पूर्व पंचायत समिति सदस्य संजय मंडल आदि अन्य सैकड़ों जेडीयू नेता और कार्यकर्ताओं ने एमएलसी विजय कुमार सिंह को पर्यटन समिति के अध्यक्ष बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है । उनके राजनीतिक और पारिवारिक जीवन में और नित्य नई खुशियां की कामना भी की है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button