बिहार

काले पट्टे, काले लिबास में कारगिल चौक पर महिला विकास मंच की महिलाओं ने निकाला आक्रोश मार्च

पटना। महिला विकास मंच द्वारा पटना के कारगिल चौक पर आक्रोश मार्च निकाला गया। काले पोशाक व मुंह पर काले पट्टी बांध कर लगभग सैकड़ों महिलाओं ने आक्रोश मार्च निकाला। महिला विकास मंच द्वारा आक्रोश मार्च देश मे हो रहे महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ निकाला गया। मणिपुर में हुए अमानवीय घटना व बेगुसराय वाले निंदनीय घटना पर महिलाएं आक्रोश में दिखी।
महिला विकास मंच की राष्ट्रीय संरक्षक विना मानवी ने ऐसे घटनाओं पर राजनीति करने वालो को खुले तौर पर चुनौती दी है और कहा है कि ऐसी घटनाओं पर भी राजनीति करने वाले को शर्म आनी चाहिए। हम महिलाएं आखिर जाए तो कहाँ जाए, जब भी कुछ अप्रिय घटना होती मामले को राजनैतिक दल एक दूसरे पर फेकती है। बिना राजनीति किये दोषियों को अविलंब सजा की व्यवस्था होनी चाहिए।


वीणा मानवी ने आगे कहा बिहार में रोज महिलाओं पर अत्याचार वाली घटनाएं हो रही हैं। आज इतने वर्षों बाद महिला आयोग का गठन हो रहा है बताइए इतने वर्षों बाद सूबे के मुखिया की नींद खुली है। इतने दिन कहाँ थे हमारे मुख्यमंत्री वे बिहार के महिलाओं के प्रति कितने संवेदनशील है इसी से पता चलता है। महिलाएं पर हो रहे इन तमाम घटनाओं पर जल्द से जल्द अंकुश लगे नही तो हम सड़क पर उतरेंगे और विधानसभा का घेराव करेंगे।
आक्रोश मार्च को राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुणिमा, फाहिमा खातून व पूनम सलूजा ने भी संबोधित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button