बिहारराजनीति

‘जदयू भीम संवाद कार्यक्रम में गरजे अशोक चौधरी, कहा-बाबा साहेब के कार्यों को आगे बढ़ाने वाले एक मात्र नेता हैं नीतीश कुमार

कहलगांव। कहलगांव में आयोजित ‘जदयू भीम संवाद’ कार्यक्रम के दौरान वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि आजादी के पहले डॉ. भीम राव अंबेदकर और महात्मा गांधी ने सामाजिक कुरितियों के खिलाफ मिलकर संघर्ष किया था। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद डॉ. भीम राव अंबेदकर ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए संविधान में आरक्षण का प्रावधान किया। लेकिन बहुत दिनों तक इस दिशा में सही तरीके से काम नहीं हुआ।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डॉ. भीम राव अंबेदकर के कामों को आगे बढ़ाते हुए बिहार में पंचायती राज व्यवस्था में उन लोगों को प्रतिनिधित्व दिया जो हासिये पर धकेल दिये गये थे। यहां तक महिलाओं को भी पंचायती राज व्यवस्था में प्रतिनिधित्व दिया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था में दलितों, पिछ़ड़ों और महिलाओं को प्रतिनिधित्व देकर बिहार में एक नये युग का सूत्रपात किया है। बिहार इस देश का पहला राज्य है जहां पर जहां त्रिस्तरीय पंचायती व्यवस्था में सभी पदों पर महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधन है।

इतना ही नहीं भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने आगे कहा कि डा. भीम राव अंबेदकर ने अनुसूचित और अनुसूचित जनजाति के लोगों को राजनीतिक रूप से सशक्त करने की दिशा में मजबूत पहल की थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनके कार्यों को लगातार आगे बढ़ा रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बाबा साहेब, गांधी और सरदार पटेल की राह पर चलने वाले दलितों और पिछड़ों के एक मात्र नायक हैं। वह वर्षों से हाशिये पर पड़े हुए लोगों के उत्थान के लिए लगातार काम कर रहे हैं।
उन्होंने जोर देते हुए कहा कि बाबा साहेब ने दलितों और वंचितों को शिक्षित होने पर जोर दिया था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के हर जिले में इंजीनियरिंग कॉलेज खोल रहे हैं, लड़कियों को पढ़ने के लिए प्रोत्साहन राशि दे रहे हैं, दलित छात्रों के लिए छात्रावास का निर्माण करवा रहे हैं। उन्होंने बाबा साहेब का नारा शिक्षित बनो, संगठित रहो, और आगे बढ़ों को बुलंद किया है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भागलपुर बांका से एमएलसी विजय कुमार सिंह ने कहा कि हमारे नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिजली पानी सड़क और पंचायती राज का विकास कर सभी वर्गों को आगे बढ़ाया है ,सबका विकास किया है । एमएलसी विजय कुमार सिंह ने अपने नेता नीतीश कुमार का हाथ मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि आप नीतीश कुमार को मजबूत करिए ताकि प्रदेश मजबूत हो देश मजबूत हो ताकि आप मजबूत हो सके और बाबा साहब अंबेडकर का सपना सबका विकास समान रूप से हो सके ।

इस कार्यक्रम में सांसद अजय मंडल, जदयू की राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व सांसद कहकशां प्रवीण, एमएलसी विजय कुमार सिंह,विधायक कौशल किशोर, गोपाल मंडल, पूर्व विधायक अजय पासवान, श्याम बिहारी राम, प्रदेश महासचिव विभूति गोस्वामी, शुभानंद मुकेश, रंजीत कुमार झा, प्रह्लाद सरकार, जदयू जिलाध्यक्ष विपिन बिहारी सिंह, विभिन्न प्रखंडों के अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button