बिहारराजनीति

कर्नाटक ने दिखाई है, दिशा अब 2024 में भाजपा मुक्त बनेगा भारत : ललन सिंह

पटना। दरभंगा जिला में आयोजित जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि देश आज खतरनाक दौड़ से गुजर रहा है। केंद्र की सरकार का देश के सभी सवैंधानिक संस्थाओं पर अवैध रूप से कब्जा है। भाजपा द्वारा पूरे भारत में अघोषित रुप से आपातकाल लागू कर दिया गया है। इनकम टैक्स का दुरुपयोग कर भाजपा की सरकार विपक्षी नेताओं को निशाना बना रही है। देश में 81,000 करोड़ रुपये का काॅरपोरेट घोटाला हुआ परन्तु उसकी कोई चिंता नहीं है इन्हें।


आगे उन्होंने कहा कि कर्नाटक की महान जनता ने आज देश को सकारात्मक संदेश देने का काम किया है। उन्होंने बता दिया कि धर्म के नाम पर वोट मांगने वालों को जनता अब स्वीकार नहीं करेगी। जिस तरह से प्रधानमंत्री ने अपने पद की गरिमा के विरुद्ध चुनाव में बजरंग बली का इस्तेमाल कर जनता को दिगभ्रमित करने का प्रयास किया था। वह प्रयास आज औंधे मुंह गिर पड़ा है। कर्नाटक के मतदताओं ने भाजपा को आईना दिखाने का काम किया है। कर्नाटक के बाद अब छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्यप्रदेश भी भाजपा मुक्त बनेगा। 2024 लोकसभा चुनाव में तो पूरे देश को भाजपा से मुक्ति मिलेगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हम भी पूजा-पाठ करते हैं। ईश्वर में हमारी भी अटूट आस्था है लेकिन हम धार्मिक आस्था को आधार बनाकर जनता को भरमाने का काम नहीं करते हैं। कर्नाटक चुनाव में धर्म के नाम पर वोट मांगकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी ओछी मानसिकता का परिचय दिया है। भाजपा के लोग जनता की समस्याओं से सम्बंधित मुद्दों पर बात करने के बजाए भावनात्मक मुद्दों के सहारे राजनीतिक माहौल बनाने की कोशिश करते हैं। महँगाई, बेरोजगारी और देश की गिरती अर्थव्यवस्था इनके लिए कोई मुद्दा नहीं है क्योंकि इन्हें बस अपनी सत्ता से मतलब है। पुलवामा हमले पर सत्यपाल मलिक द्वारा किए खुलासे पर प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने अब तक अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी। अगर सत्यपाल मलिक का आरोप सत्य है तो प्रधानमंत्री जी को उन 40 शहीद जवानों के परिजनों से माफी मांगना चाहिए।
केंद्र की सरकार ने जनता को ठगने का काम किया है। इसको सत्ता से बाहर करने के लिए आदरणीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने विपक्षी पार्टियों को एक मंच पर लाने की कयावद में जुटे हुए हैं। देश के सभी विपक्षी नेताओं के साथ मुख्यमंत्री की लगातार मुलाकात हो रही है। सभी ने साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ने की भी सहमति जताई है। 2024 में भाजपा मुक्त भारत बनना तय है।


प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने दरभंगा में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि मिथिला बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश का गौरव है। यहां का सांस्कृतिक, ऐतिहासिक, पौराणिक और धार्मिक विरासत हम सभी को गौरान्वित करती है। मिथिला क्षेत्र की विकास के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दृढ़ता से समर्पित हैं। हमारी पार्टी जमीन से जुड़ी हुई पार्टी है इसीलिए जनता की मूल समस्याओं को समझती है। हम न्याय के साथ विकास की नीति पर चलते हैं। भाजपाइयों की तरह सिर्फ जुमलेबाजी और झूठे वादे करना हमारा काम नहीं है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज भाजपा देश में महान सविंधान को मिटाकर जनता के मौलिक अधिकारों पर अतिक्रमण करने के लिए प्रयासरत है। भाजपा के ही कुटिल षड्यंत्र का परिणाम है कि आज जाति आधारित गणना पर रोक लगा दिया गया है। ये लोग दलित और शोषित समाज को आगे बढ़ने नहीं देना चाहते हैं। पहले नगर निकाय चुनाव में अड़चन पैदा कर आरक्षण खत्म करने की साजिश रची गई और अब जाति आधारित गणना में प्रभावित करने की कोशिश भाजपा कर रही है।
आगे उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश की जनता से किए गए सारे वादें पिछले नौ वर्षो में भूल गए। देश की जनता ने बड़ी आशा और उम्मीद के साथ नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया था परन्तु आज हर वर्ष दो करोड़ सरकारी नौकरी देने की बात तो दूर, सरकारी क्षेत्रों में खाली पड़ी सीटों पर भी बहाली को रोक दिया गया है। 15 लाख रुपये देने का वादा था लेकिन इसके उलट जनता को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है।
आज देशभर का विपक्ष हमारे लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ खड़ा है। 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा का सफाया होना तय है जिसकी शुरुआत आज कर्नाटक से हो चुकी है। हम सब एकजुट और मजबूत हैं, बिहार में भाजपा को सभी लोकसभा सीटों पर करारी शिकस्त का सामना करना पड़ेगा।
संजय झा ने कहा कि हमारे नेता मुख्यमंत्री का मानना है कि बिहार के तर्ज पर ही देश का विकास संभव है। बगैर मिथिला के विकास के बिना बिहार का विकास मुमकिन नहीं है। इसीलिए बिहार के विकास को साकार रूप देने के लिए मुख्यमंत्री ने मिथिला को अधिक तवज्जों देने का काम किया है।
एयरपोर्ट बनाने का काम जरुर केन्द्र सरकार के अंतर्गत आता है लेकिन मुख्यमंत्री ने ही केंद्र सरकार को दरभंगा का नाम सुझाया था लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि आज हमारे दरभंगा एयरपोर्ट पर प्लास्टिक की कुर्सियां लगी हुई है। यह केंद्र सरकार की अकर्मण्यता और बिहारियों के प्रति दोहरे चरित्र का प्रत्यक्ष प्रमाण है। विपक्षी एकता के नेतृत्व में जो सरकार बनेगी वो बिहार के हित में काम करेगी।
आगे उन्होंने कहा कि हमारे मिथिलांचल क्षेत्र को बाढ़ से सुरक्षित रखने के लिए कमला नदी पर बिहार सरकार द्वारा बराज बनाने का काम जल्द शुरू होने वाला है। मिथिला क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था को भी मजबूत बनाने की दिशा में कई तरह की सरकारी परियोजनाएं मुख्यमंत्री के देखरेख में चल रहा है। यहां के किसानों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत का सामना न हो इसके लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button