बिहारराजनीति

लोजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जदयू का दामन थामा

पटना। जदयू मुख्यालय के कर्पूरी सभागार में दरौली विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सह अखिल भारतीय चैहरमल मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव कुमार मांझी के नेतृत्व में प्रदेश के सैकड़ों लोजपा व भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए जदयू के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह जी उपस्थिति में पार्टी की सदस्य ग्रहण की।
इस मौके पर वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि देश की मौजूदा हालात बेहद नाजुक और चिंताजनक बनी हुई है। भाजपा भावनात्मक मुद्दों के सहारे देश की जनता को मूल मुद्दों से भटकाने का प्रयास कर रही है। महंगाई और बेरोजगारी का मुद्दा देश की राजनीति के सामने एक बड़ा संकट बनकर उभरा है। सवैंधानिक व लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ भाजपा छेड़छाड़ कर रही है।
आगे उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों से खुश होकर शिव कुमार मांझी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता जदयू में शामिल होने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में परिवर्तन की जो लकीर खींची गई है उसे मजबूत बनाने में सभी को आज एकजुट होने की आवश्यकता है। देश की बेहतरी के लिए देश को सम्भालने का कमान सक्षम और सामर्थ्य हाथों में मिलना चाहिए और नीतीश कुमार ने अपने 17 वर्षों के अद्भुत कार्यकाल से यह साबित किया है कि वह एक सामर्थ्यवान व्यक्ति हैं।

लोजपा से जदयू में आए शिवकुमार मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में कार्य करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। आज भाजपा हमारे अनुसूचित जाति-जनजाति के आरक्षण को खत्म करना चाहती है। हमारे हक व हिस्सेदारी से हमें वंचित रखने की साजिश रची जा रही है। देश के लोकतंत्र व सविंधान की रक्षा के लिए हम जदयू की विचारधारा से जुड़कर नीतीश कुमार के नेतृत्व में काम करने का फैसला लिया है। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को उखाड़ फेंकने के लिए हम सभी तैयार है।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष श्री महेश्वर हजारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री दंसई चैधरी, विधान पार्षद श्री ललन सर्राफ, विधान पार्षद सजंय कुमार सिंह ‘‘गांधी’’, प्रदेश महासचिव श्री अरूण कुमार, श्री चन्दन कुमार सिंह, श्री वासुदेव कुशवाहा आदि उपस्थित थे।
जदयू की सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से अखिल भारतीय चैहरमल मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक श्री रमेश प्रसाद दांगी, मोर्चा के प्रधान महासचिव श्री भजु राम पासवान, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अनिता पासवान, प्रदेश महासचिव श्री सिकन्दर पासवान, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती हिरामुनी पासवान शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button