बिहारराजनीति

भाजपा में लोकतंत्र ही लोकतंत्र, जदयू ’पॉकेट पार्टी’: सम्राट चौधरी

•खगड़िया विधानसभा के प्रत्याशी रहे इंजीनियर धर्मेंद्र कुमार अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया
•भाजपा 6 अप्रैल स्थापना दिवस से बाबा साहेब अम्बेडकर जयंती तक सामाजिक न्याय सप्ताह मनाएगी

पटना। बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक सामाजिक न्याय सप्ताह मनाएगी, जिसमें कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसकी घोषणा सोमवार को भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने की।
इस दौरान विभिन्न दलों से आए नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। अन्य दलों से आए लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाते चौधरी ने कहा कि भाजपा अन्य पार्टियों से अलग पार्टी है। यहां लोकतंत्र ही लोकतंत्र है जबकि राजद में स्थापना काल से ही एक ही व्यक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष है। इसके अलावे जदयू पॉकेट पार्टी है, जिसमें नीतीश कुमार कभी इस पॉकेट से कभी उस पॉकेट से राष्ट्रीय अध्यक्ष निकालते रहते हैं।
पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक संवाददता सम्मेलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी ने कहा कि पार्टी के स्थापना दिवस 6 अप्रैल से 14 अप्रैल बाबा साहेब अम्बेडकर जयंती दिवस तक पार्टी सामाजिक न्याय सप्ताह मनाएगी। इसके तहत 6 अप्रैल को जिला, मंडल एवं बूथ स्तर पर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस दिन जिला कार्यालय और मंडल कार्यालय पर ध्वजारोहण किया जाएगा तथा बूथ अध्यक्षों के घरों पर पार्टी का झंडा लगाना है। इस दिन प्रात; 08:30 बजे में कार्यक्रम स्थान पर सभी कार्यकर्ता एकत्र होंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोहन का संबोधन सुनेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोहन के संबोधन समाप्त होने के बाद जनसंघ काल के कार्यकर्ता एवं जेपी सेनानियों का सम्मान किया जाएगा। इस अवसर पर पार्टी की गौरवशाली विकास यात्रा एवं मोदी सरकार की उपलब्धियों की व्यापक चर्चा भी की जाएगी।
इस कार्यक्रम में पार्टी के सभी सांसद, विधायक, अन्य जनप्रतिनिधि तथा पदाधिकारी भी विभिन्न स्थानों पर उपस्थित रहेंगे।
7 अप्रैल को युवा मोर्चा जिला स्तर पर रोजगार परामर्श शिविर एवं सहभोज का आयोजन करेगी। 8 अप्रैल को अनुसूचित जाति मोर्चा एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा आत्मनिर्भर भारत के तहत अनुसूचित वर्ग एवं जनजातीय युवाओं को आत्मनिर्भर करने हेतु जिला केंद्र पर सम्मेलन कर जागरूक करेगा एवं रोजगार से सम्बंधित योजनाओं के बारे में जानकारी देगा।
9 अप्रैल को किसान मोर्चा प्राकृतिक खेती पर जनजागरण अभियान चलाएगा जबकि 10 अप्रैल को महिला मोर्चा विधानसभा स्तर पर अनुसूचित जाति की महिलाओं के साथ सहभोज का आयोजन करेगी। 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले के जन्म जयंती पर जिला एवं मंडल स्तर पर संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।
इसके अलावे 12 अप्रैल को चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा बस्तियों में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावे 13 अप्रैल को पार्टी एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता जलाशयों की सफाई और वृक्षारोपण का कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल को यानी बाबा साहेब अंबेडकर जयंती के मौके पर जिला एवं मंडल स्तर पर बाबा साहेब अम्बेडकर के व्यक्तित्व एवं कृतत्व पर संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। सार्वजनिक स्थानों पर अम्बेडकर जी की प्रतिमाओं को साफ किया जाएगा और माल्यार्पण किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास और सबके विश्वास की चर्चा करती है।
इस मौके पर खगड़िया से प्रत्याशी रहे ई धर्मेन्द्र कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता मनीष दूबे, राजू पासवान, राजद के उदय यादव, जदयू के अंबिका सिंह, पंकज कुमार जाप से रवि चौरसिया पटना के फतुहा विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी तथा पूर्व जिला पार्षद रहे सुधीर यादव सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इन सभी लोगों को प्रदेश अध्यक्ष श्री चौधरी ने सदस्यता ग्रहण करवाई।

श्री चौधरी ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में 40 में से 40 और 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव में बिहार में भाजपा की सरकार बनाने को लेकर बिहार की जनता संकल्पित है। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग वर्षो से एक ही व्यक्ति की सरकार देखकर उब चुकी है। प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश वर्मा सिद्धार्थ शंभू भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विधान पार्षद रजनीश कुमार प्रदेश मंत्री अजय यादव प्रदेश प्रवक्ता अरविंद सिंह विधान पार्षद एन के यादव विधायक पवन यादव विधायक प्रणव यादव विधायक जेपी यादव भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश कुमार सिंह अशोक भट्ट राजेश कुमार झा आदि उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button