बिहारराजनीति

भाजपा नेता विजय सिंह की शहादत बेकार नहीं जाने देंगे : सम्राट चौधरी

महागठबंधन सरकार को बिहार की जनता उखाड़ कर फेंक देगी : विजय सिन्हा

पटना । भाजपा नेता विजय सिंह की शहादत को बेकार नहीं जाने देंगे l नीतीश कुमार की सरकार ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ दुश्मन जैसा व्यवहार किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता इससे डरने वाले नहीं हैं।

आज भाजपा प्रदेश कार्यालय से जुलूस निकालकर इनकम टैक्स पहुंचा इनकम टैक्स पर बिहार सरकार के मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पटना के आयकर चौराहे पर कहा कि बिहार की जनता महा गठबंधन सरकार को उखाड़ फेंके देगी ।सत्ता के नशे में नीतीश कुमार सब कुछ भूल गए हैं ।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की शांतिपूर्ण मार्च पर जिस प्रकार से बिहार के पुलिस ने अत्याचार किया है यह सरकार के आचरण को दिखा रहा है l

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि इस बर्बर और बुराई सत्ता को उखाड़ फेंकने के लिए बिहार की जनता ने मन बना लिया है समय पर इसका इलाज करेगी। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री के इशारे पर प्रशासन ने जिस प्रकार से कल सांसद विधायक पार्टी नेता एवं कार्यकर्ताओं पर जिस ढंग से लाठीचार्ज का प्रयोग किया यह अमानवीय कृत्य है । इस हत्यारी सरकार को बिहार की जनता छोड़ेगी नहीं ।
पटना महानगर भाजपा के अध्यक्ष अभिषेक चंद्रवंशी के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन पूर्व मंत्री नितिन नवीन विधान डॉ. प्रमोद चंद्रवंशी भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुशील चौधरी प्रदेश महामंत्री व विधायक डॉ. संजीव चौरसिया विधान पार्षद अनिल शर्मा विधान पार्षद संतोष सिंह विधान पार्षद जीवन कुमार विधान पार्षद निवेदिता सिंह भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राधा मोहन शर्मा सिद्धार्थ शंभू प्रदेश मुख्यालय प्रभारी सुरेश रुंगटा विधायक पवन यादव विधायक संजय सिंह पूर्व विधायक अनिल सिंह प्रदेश मंत्री पूनम शर्मा अमृता भूषण प्रदेश प्रवक्ता संतोष पाठक अखिलेश सिंह प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश कुमार सिंह अशोक भट्ट पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी पंकज सिंह राजीव रंजन युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष लाजवंती झा भाजपा नेता प्रवीण यादव बृजेश तिवारी जितेंद्र सिंह सीमांत शेखर प्रोफ़ेसर गणेश प्रसाद सिंह अमित प्रकाश बबलू शुभम राज सिंह रितेश रंजन समेत पार्टी के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button