बिहार

पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक राम नारायण मंडल क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीणों के समस्याओं से अवगत हो शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया*

रिपोर्ट- के पी चौहान

संपादन ~ चुन्नु सिंह

 

बाँका। पूर्व मंत्री एवं सह स्थानीय
विधायक राम नारायण मंडल अपने वरीय कार्यकर्ताओं के साथ बाराहाट प्रखंड के क्षेत्र भ्रमण के दौरान शनिवार को पंजवारा पहुंचे ।यहां उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों से मिलकर उनका कुशल क्षेम जाना। इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की कई समस्याओं से स्थानीय विधायक को अवगत कराया। जिस पर उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात कर शीघ्र ही समस्याओं के निदान का आश्वासन ग्रामीणों को दिया।वहीं पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बांका के मंदार से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को फ्लॉप बताते हुए कांग्रेस की तुलना डूबते हुए नाव से की ,उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज के समय में मृतप्राय हो चुका है। मौके पर भाजपा प्रखण्ड अध्यक्ष सुभाष साह, पंजवारा मुखिया भोला पासवान, लौढ़िया खुर्द मुखिया प्रतिनिधि धनंजय मांझी ,भाजपा नेता बमशंकर साह, निरोज झा,रासमोहन ठाकुर, राम किंकर सिंह, ललित किशोर,बजरंगी पासवान, उज्जल सिन्हा,पैक्स अध्यक्ष सुनील सिंह,अमरकांत जायसवाल, दीपक मंडल, विजय भगत,महेश मंडल ,तुलसी यादव, बालकिशोर भगत सहित अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button