क्राइम

नालंदा के मकनपुर गांव में मूर्ति विसर्जन के दौरान  चली गोली से दो जख्मी

नालंदा। पटना के बाद अब नालंदा के नूरसराय थाना क्षेत्र के मकनपुर गांव में सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन के दौरान गोली बारी की घटना सामने आयी है। इस गोलीबारी में दो युवक घायल हो गये जिनका इलाज बिहार शऱीब सदर अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक तियारी पंचायत के मकनपुर गांव में शनिवार को मूर्ति विसर्जन किया जा रहा था। डीजे पर लौंडा डांस चल रहा था। इस बीच शराब के नशे धुत धर्मदेव महतो का पुत्र ब्रह्मदेव महतो और एतवारी महतो का पुत्र पिंटू कुमार ने गोली चलानी शुरु कर दी। ये दोनों पहले भी इस इलाके में आतंक पैदा करने के उद्देश्य से लोगों के साथ मारपीट करते रहे हैं।

जख्मी के चाचा ने बताया कि आज मूर्ति विसर्जन के दौरान दिलीप कुमार को मारने की नियत से आए थे लेकिन गोलीबारी में इन दोनों युवकों को गोली लग गई। नूरसराय थाना पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचने के बाद मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

शुक्रवार को पटना के गांधी मैदान के पास प्रतिमा विर्सजन के दौरान गोली चलने से एक युवक की मौत हो गई थी। सवाल उठता है कि विद्या और कला की देवी मां सरस्वती की पूजा के दौरान शराबखोरी, लौंडा नाच और गोली चलने की घटना क्यों घटती है। पुलिस को पता होता है कि इस तरह की हरकतें होती हैं फिर ऐसी घटनाओं को रोकने में नाकामयाब रहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button