बिहारराजनीति

डूबता हुआ जहाज है भाजपा : उमेश सिंह कुशवाहा

पटना। जदयू मुख्यालय में भागलपुर और बांका जिले से डाॅ. शिवशंकर शर्मा (पूर्व प्रत्याशी) , संध्या भट्टाचार्य एवं रामबालक मण्डल के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति अपनी आस्था जताते हुए जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के समक्ष जनता दल (यूनाइटेड) की सदस्यता ग्रहण की।
जदयू की सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से भाजपा के विनोद कुमार शर्मा, सौरभ कुमार शर्मा, संगम कुमार शर्मा, अर्पिता कुमारी, पल्लवी कुमारी, मुन्नी कुमारी, अंशु गिरी, प्रियंका कुमारी, अंजली कुमारी, उर्मिला कुमारी, गुड्डू कुमार, चित्तरंजन कुमार रंजन सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे।
इस मौके पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि भाजपा एक डूबता हुआ जहाज है, उनका असली चेहरा आज उनके ही द्वारा नियुक्त किये गये तत्कालीन राज्यपाल सत्यपाल मलिक के बयान से उजागर हो गया। अंतर्कलह से जूझ रही भाजपा का अंत अब नजदीक आ गया है। अहंकार के मद में चूर भाजपा के बड़े नेता अपने कार्यकर्ताओं तक को भी उचित सम्मान देना नहीं जानते हैं और इसी कारण पार्टी में आज भगदड़ मची हुई है।
आगे उन्होंने कहा कि जदयू की विचारधारा से प्रेरित और प्रभावित होकर हमारे साथ जुड़ने वाले अंग प्रदेश के नए सदस्यों का हम स्वागत और अभिनंदन करते हैं। आदरणीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश नीतीश कुमार और राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ‘‘ललन’’ के नेतृत्व व दिशा निर्देशन में हम सभी पार्टी की मजबूती को लेकर पूर्ण निष्ठा और समर्पण भाव से मिलकर कार्य करेंगे। हमारी पार्टी की विचारधारा समाजहित और कमजोर व शोषित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित है।
सदस्यता ग्रहण समारोह में पूर्व मंत्री मनोज कुशवाहा, पूर्व विधायक सह पार्टी महासचिव वशिष्ठ सिंह, वासुदेव कुशवाहा, वीरेंद्र सिंह, सन्तोष कुशवाहा, राहुल खंडेलवाल व जदयू के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारीगण मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button