क्राइमबिहार

ट्रेनों में चोरी करने वाली महिला गिरोह का पर्दाफाश, 11 मोबाइल के साथ पांच महिला गिरफ्तार

गया। रेलवे पुलिस ने गया रेलवे स्टेशंस पर ट्रेनों में चोरी चकारी करने वाली 5 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इनके पास से बड़ी संख्या में मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं। महिला चोर का यह गिरोह नियमित तरीके से ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के मोबाइल फोन और उनके कीमती सामानों पर हाथ साफ किया करते थे।
रूटीन चेकिंग के दौरान गया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर तैनात महिला पुलिस ने सबसे पहले एक महिला सोमारी सिंह को शक होने पर हिरासत में लिया। उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ।
पूछताछ के दौरान उसने बताया कि कुछ और महिलाएं भी उसके साथ हैं और वे सभी मिलकर के यात्रियों के कीमती सामानों पर हाथ साफ किया करते हैं। उसके साथ एक लड़का भी था।

उसकी निशानदेही पर चार अन्य महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया जिनका नाम मीरा देवी, राधा देवी
जमुना देवी और सावित्री देवी है। यह सभी पश्चिम बंगाल पुरुलिया जिले की रहने वाली हैं। इनके पास से एक 11 मोबाइल फोन और धारदार कटर भी बरामद हुए हैं।
रेल पुलिस उपाधीक्षक मुरारी प्रसाद ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार की गई सभी महिलाओं ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। यह महिलाएं ट्रेनों में लोगों का सामान चुराने के लिए बच्चों का इस्तेमाल किया करती थी। क्योंकि बच्चों पर कोई शक नहीं करता था इसलिए भी आसानी से समांथा करके इन महिलाओं तक पहुंचा देता था। तार की गई सभी महिलाओं को जेल भेजा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button