झारखंड में 31वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए कार्यशाला का आयोजन
एस.आर. डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल पुनदाग रांची में संपन्न कार्यशाला में विभिन्न जिलों के प्रतिनिधि हुए शामिल

रांची। झारखंड में 31 वी राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की तैयारी जोर शोर से चल रही है। इस बाल विज्ञान कांग्रेस को लेकर के एस.आर. डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल पुनदाग रांची में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला के संबंध में जानकारी देते हुए साइंस फॉर सोसायटी के साहिबगंज (झारखंड) के जिलाध्यक्ष डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने कहा कि झारखंड में बाल विज्ञान कांग्रेस के जरिए स्कूली/गैर स्कूली (विज्ञान क्लब) बच्चों के बीच शोध आधारित प्रोजेक्ट कार्य को आगे बढ़ाने के लिए विज्ञान शिक्षकों की दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का रांची में आयोजन कराने का मूल उद्देश्य युवा पीढ़ी में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करना है।
उन्होंने बताया कि 31वे राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस कॉन्फ्रेंस को सफल बनाने के उद्देश्य से डीएवी स्कूल पुंगडाग,रांची में झारखण्ड प्रांत के अध्यक्ष के मार्गदर्शन में राजेंद्र कुमार, डी के आनन्द के नेतृत्व में झारखण्ड प्रांत के विभिन्न जिलों से आए जिला काॅआडिनेटर तथा जिला एकेडमिक काॅआडिनेटर को अपने-अपने जिला मे बाल विज्ञान कांग्रेस के कार्यक्रम “शिक्षक उन्मुखीकरण कार्यशाला” को 14 अगस्त तक आयोजित करने को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए।
बच्चो के बीच विज्ञान के शोध, नवाचार प्रोजेक्ट को बढ़ावा देने तथा कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के लिए कहा गया।इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में साहिबगंज जिला से साइंस फॉर सोसायटी के अध्यक्ष डाॅ. रणजीत कुमार सिंह के मार्गदर्शन में मनोहर शर्मा तथा प्रणव कुमार शर्मा सम्मिलित हुए ।