बिहार

जन्मदिन पर हाउसिंग बोर्ड कार्यालय में एमएलसी विजय सिंह को मिला सरप्राइज गिफ्ट

पटना। राष्ट्रीय आवास बोर्ड और बिहार -झारखंड हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष सह भागलपुर-बांका से एमएलसी विजय कुमार सिंह का जन्म दिन पटना बिहार झारखंड हाउसिंग बोर्ड के कार्यालय बेली रोड स्थित ललित भवन में मनाया गया । कार्यालय कर्मियों ने उनकी जन्मदिन का तोहफा उन्हें सरप्राइज गिफ्ट के तौर पर दिया।

आम दिनों के तरह कार्यालय पहुंचे एमएलसी विजय कुमार सिंह कार्यालय कर्मियों की सरप्राइज़ बर्थडे गिफ्ट से भावुक थे। कार्यालय कर्मियों ने अपने विजय कुमार सिंह रूपी अपने अभिभावक से केक कटवाया और उन्हें खिलाया। एमएलसी विजय कुमार सिंह ने भी सभी कर्मियों को केक काट कर बांटा ।

एमएलसी विजय कुमार सिंह के जन्म दिन पर कई लोगों ने जन्मदिन की बधाई दी है ।

प्रदेश महासचिव जदयू विभूति गोस्वामी, मुखिया संघ के कार्यकारी अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह उर्फ झुंपा सिंह, जदयू नेता पुष्पेंद्र सिंह उर्फ पप्पू सिंह, जिला परिषद सदस्य सोनी कुमारी, कहलगांव नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव कुमार, एकचारी पंचायत के मुखिया अगहनी मंडल, प्रखंड जदयू अध्यक्ष पीरपैंती विवेकानंद गुप्ता, कैरिया़‌ं पंचायत के मुखिया चंद्रशेखर मंडल, मोहनपुर पंचायत के मुखिया महादेव मंडल, पूर्व पंचायत समिति सदस्य संजय मंडल आदि अन्य सैकड़ों जेडीयू नेता और कार्यकर्ताओं ने एमएलसी विजय कुमार सिंह,नाथनगर प्रमुख दयाल यादव , जदयू नेता प्रदीप यादव , भागलपुर से जिला पार्षद धनंजय मंडल ,बांका सबलपुर से मुखिया मान सिंह ,नौगछिया से मुखिया मनीष सिंह और बंटी सिंह को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी है । उनके राजनीतिक और पारिवारिक जीवन में और नित्य नई खुशियां की कामना भी की है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button