क्राइमबिहार

आरपीएफ महिला सिपाही की संदिग्ध अवस्था में मिली शव, सभी ने साधी चुप्पी

भागलपुर। भागलपुर के स्टेशन परिसर स्थित आरपीएफ क्वार्टर में आरपीएफ की महिला सिपाही नीतू कुमारी संदिग्ध अवस्था में मिली। जिसके बाद आरपीएफ के जवानों के द्वारा उसे जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल लाया गया। जहां उसकी मौत की पुष्टि डॉक्टरों के द्वारा की गई। मृतिका आरपीएफ सिपाही देवघर जिले की मधुपुर की रहने वाली थी। वही इस मसले पर अभी कोई भी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। वहीं सूत्रों की माने तो नीतू ड्यूटी से छूटने के बाद तीन बजे अपने बैरक वापस हुई थी और अपने पति से फोन पर बात कर रही थी। इसी बीच उसने फांसी लगा ली। जिसके बाद पति के द्वारा मृतिका महिला सिपाही के दोस्तों को फोन किया। जब आरपीएफ के अन्य जवान वहां पर पहुंचे तो वह बेसुध थी। जिसे उठाकर जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही इस मसले पर अभी कोई भी कुछ भी बोलने से बच रहा है। आखिर मौत का क्या कारण है। अभी इसका पता नहीं चल पाया है। वही मृतका के परिजन भी भागलपुर पहुंच रहे हैं। जिसके बाद मौत के कारणों का पता चल सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button