बिहारराजनीति

कण कण में विद्यमान हैं भगवान विष्णु  : उमेश सिंह कुशवाहा

शिवहर।बिहार जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने शिवहर जिलान्तर्गत संत प्रेम भिक्षु जी महराज जी की जन्मस्थली तरियानी चौक आयोजित भव्य श्री श्री 1008 श्री विष्णु महायज्ञ का उद्घाटन किया।
इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने आयोजकों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह सौभाग्य का विषय है कि इस महायज्ञ के उद्घाटन करने का गौरव मुझे प्रदान हुआ। राजनीतिक जीवन में इस तरह के अवसर कम ही मिलते हैं। आगे उन्होंने तरियानी चौक की पुण्य भूमि के कण-कण में संत प्रेम भिक्षु जी महाराज की उपस्थिति आज भी महसूस की जा सकती है। ‘श्री राम, जय राम, जय-जय राम’ के रूप में जो रामधुन उन्होंने दिया, वो आज सम्पूर्ण देशवासियों के लिए कंठ का हार है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि धर्म आस्था का ही दूसरा नाम है और भगवान विष्णु के दस प्रमुख अवतार – मत्स्य, कूर्म, वराह, नरसिंह, वामन, राम, कृष्ण, बुद्ध और कल्कि – हमारी उस आस्था के केन्द्र में हैं। हमारा घर हो, परिवार हो, समाज हो, राजनीति हो, संस्कृति हो, हमारी दृष्टि हो, विचार हो, व्यवहार हो या फिर कोई भी उत्सव और कोई भी त्योहार हो – भगवान विष्णु हर जगह विद्यमान हैं।
उन्होंने बताया कि भगवान विष्णु केवल संसार के ही पालनहार नहीं, बल्कि हमारी दिनचर्या का कोई भी हिस्सा, हमारे घर का कोई भी कोना, हमारे अतीत, वर्तमान और भविष्य का कोई भी पन्ना उनके बिना पूरा नहीं होता। अगर हम अपने सम्पूर्ण जीवन में भगवान विष्णु का सहस्रांश भी स्वयं में उतार सकें तो हमारा ये जन्म सफल हो जाएगा। भगवान विष्णु के महायज्ञ की वास्तविक सफलता इसी रूप में है।
अंत में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मैं अपनी ओर से और अपने नेता बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी की ओर से कामना करता हूं कि भगवान विष्णु सभी का कल्याण करें और इस महायज्ञ से हमारे राज्य एवं देश की उन्नति और सुख-शांति के नए मार्ग खुलें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button