बिहारराजनीति

आर्यभट्ट ने जात-पात से ऊपर उठकर के विश्व कल्याण के लिए काम किया: चिराग पासवान

पटना। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय श्री कृष्णापुरी पटना में आज महान गणितज्ञ एवं खगोलविद आर्यभट्ट की जयंती के अवसर पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर चिराग ने कहा आर्यभट्ट ऐसे महान व्यक्तित्व का नाम है जिन्होंने जात धर्म से ऊपर उठकर पूरे विश्व कल्याण के लिए काम किया है। उनके अहम योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूं।
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट ने बताया कि इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी प्रधान महासचिव संजय पासवान संगठन मंत्री रविंद्र सिंह राष्ट्रीय महासचिव डॉ. शाहनवाज अहमद कैफी पार्टी के कोषाध्यक्ष सुरेंद्र विवेक, प्रदेश उपाध्यक्ष अशरफ अंसारी, अमर कुशवाहा, गबरु सिंह, विष्णु पासवान इं रमेश कुमार, संजय सिंह, जितेंद्र यादव, विनीत सिंह, संजय चौधरी, कमलेश कुमार, अमित कुमार, रानू, डॉ. अजय,संजय चौधरी, हर्ष चोपड़ा, अमरीश डी के पाल मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button