बिहार

आयुष्मान भारत फाउंडेशन ने किया बिहार प्रदेश कार्यकारिणी गठित, जितेन्द्र कुमार सिन्हा बने बिहार प्रदेश अध्यक्ष

पटना। देश का अग्रणी युवा संगठन “आयुष्मान भारत फाउंडेशन” ने बिहार प्रदेश कार्यकारिणी को पुनर्गठित किया है। उक्त जानकारी “आयुष्मान भारत फाउंडेशन” के डॉ. संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आर के गुप्ता दी।

उन्होंने बताया कि बिहार सरकार के सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से सेवा निवृत्त, बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पूर्व अध्यक्ष एवम जीकेसी (ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष (मीडिया) जितेन्द्र कुमार सिन्हा को आयुष्मान भारत फाउंडेशन के बिहार प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

डॉ संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आर के गुप्ता ने यह भी बताया कि बिहार प्रदेश कार्यकारिणी में अध्यक्ष के अतिरिक्त बिहार प्रदेश प्रभारी सोनू कुमार सोनी बिहार प्रदेश युवा प्रभारी डॉ कुमार राज किरण, बिहार प्रदेश अध्यक्ष (महिला संघ) डॉ रोहिणी झा, बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण शेखर जायसवाल, बिहार प्रदेश संयोजक अवध बिहारी गिरी, बिहार प्रदेश अध्यक्ष (शिक्षक संघ) प्रोफेसर अनिल कुमार, बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी अशोक कुमार सिन्हा एवम बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी (सोसल मीडिया) अरविन्द कुमार सिन्हा को दायित्व सौंपा गया है।

बिहार कार्यकारिणी गठन होने पर शिक्षक संघ अध्यक्ष अजित कुमार सिंह ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए नयी टीम पर विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि एक नये बिश्वास के साथ नई कार्यकारिणी काम करेगी।

आयुष्मान भारत फाउंडेशन के संयोजक व बनारस हिन्दू बिश्वविद्यालय के डी एन ए बैज्ञानिक प्रोफेसर ज्ञानेश्वर चौबे ने सभी को बेहतर कार्य व समाज मे योगदान देने हेतु मंगलमय कामना व अपनी शुभकामनायें दी।

आयुष्मान भारत फाउंडेशन के अध्यक्ष अमरनाथ द्विवेदी ने बताया कि आयुष्मान भारत फाउंडेशन वर्ष 2018 से लगातार समाज सेवा मे कार्यरत है। उन्होंने कहा कि आज हम सब अनेक सामाजिक कार्यों को कर रहे है हमारा ध्येय मानवता की सेवा को लगातार करते रहना है। इसी क्रम मे बिहार प्रदेश की नयी टीम की घोषणा हुई है । उन्होंने यह भी कहा कि हम सबको पूर्ण बिश्वास है कि हम सब अपने समाज, जरूरतमंद व महिलाओं के लिए बेहतर कार्य करेंगे l
—————

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button