बिहारराजनीति

तेजस्वी के जन्मदिन पर बिहार की महिलाओं पर लाठीचार्ज, दलितों का अपमान : सम्राट

जो घटना घटी उससे न केवल विधायिका बल्कि सदन

पटना। बिहार विधानसभा में आज पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अपमानजनक टिप्पणी को लेकर भाजपा ने कड़ा प्रतिवाद किया है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि आज सदन में जो स्थिति उत्पन्न हुई वह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि तीन दिनों से जो स्थिति बनी है उससे साफ है कि नीतीश कुमार ने लोकतंत्र को शर्मसार किया है।
उन्होंने कहा कि आज उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के जन्मदिन पर हमलोगो ने सुबह बधाई दी थी। इसके बाद राजद कार्यालय के सामने आंगनबाड़ी सेविकाओं पर लाठी चार्ज और फिर दोपहर के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और दलित परिवार से आने वाले नेता का अपमान।
प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में श्री चौधरी ने मुख्यमंत्री के बयान ‘मेरे गदहपन की वजह से सीएम बने ‘ की चर्चा करते हुए कहा कि बिहार का मुख्यमंत्री ‘गदहा’ नहीं हो सकता है।
उन्होंने जोर देकर कहा कि सीएम बहनों, महिलाओं, दलितों का लगातार अपमान कर रहे हैं। इन शर्मसार करने वाली घटनाओं की भाजपा भर्त्सना करती है।
संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि आज सदन में जो घटना घटी उससे न केवल विधायिका बल्कि सदन को सीएम ने अपमानित किया है। उन्होंने कहा कि सदन के सबसे वरीय नेता और पूर्व मुख्यमंत्री को जिस तरह अपमानित किया गया उसे कोई स्वीकार नहीं कर सकता।
उन्होंने साफ लहजे में कहा कि यह घमंडिया गठबंधन के लोगों की मानसिकता को दर्शाता है। सबसे बड़ी बात है कि उप मुख्यमंत्री सीएम को उत्साहित कर रहे हैं। उन्होंने आशंका जाहिर करते हुए कहा कि जिस तरह सीएम की मानसिक स्थिति हो गई है उसमे राजद के लोग कोई गलत निर्णय न करवा लें।
इधर, विधान परिषद में विपक्ष के नेता हरि सहनी ने कहा कि आज जो घटना घटी वह मुंह में राम बगल में छुरी की कहावत को चरितार्थ करता है। मंचों पर तो नीतीश दलितों, पिछड़ों, अति पिछड़ों की तारीफ नहीं करते और सदन में दलित का अपमान करते हैं।
उन्होंने कहा कि मांझी दलित के सर्वमान्य नेता हैं, उनके साथ ऐसा व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि भाजपा आरक्षण संशोधन विधेयक का समर्थन कर रही थी, उसके बावजूद विपक्ष के नेता को नहीं बोलने दिया गया। उन्होंने कहा कि जिस तरह मुसहर जाति से आने वाले नेता को सीएम ने तू तड़ाक किया उसे सही नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने कहा सदन के अनुभव मे भी मांझी जी , सीएम नीतीश कुमार से वरिष्ठ हैं और उम्र में भी बड़े हैं।
उन्होंने साफ लहजे में कहा कि भाजपा ने एससी, एसटी, पिछड़े का अपमान नही सहेगी। भाजपा मांझी जी के साथ है। इस प्रेस वार्ता में इनके अलावा पूर्व उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद, पूर्व मंत्री जिवेश मिश्र, जनक सिंह और प्रमोद चंद्रवंशी भी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button