एबीवीपी ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन,पेपर लीक की सीबीआई जांच की मांग
साहिबगंज (झारखण्ड)
रिपोर्ट ~ चुन्नू सिंह
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् साहेबगंज द्वारा जे०एस०एस०सी० सीजीएल परीक्षा के रद्द होने पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर इसे अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए सीबीआई जांच की मांग की है।
इस पुतला दहन में प्रवासी के रुप में उपस्थित सिद्धों कानू मूर्मू विश्वविद्यालय के विश्वविद्यालय संयोजक बम भोला उपाध्याय ने बताया कि इस सरकार ने 2019 के विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड के युवाओं को दो वर्ष के अंदर पांच लाख नौकरी देने की वादा किया था। वर्षों बाद आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लिए युवाओं ने वर्षों तैयारी की थी और उनमें आशा का भाव उत्पन्न हुआ था। अब पेपर लीक कांड से छात्र और अभिभावक दोनों परेशान हैं। यह परीक्षा की शुचिता पर भी सवाल उठाता है। बेरोजगारी, भ्रष्टाचार तथा पेपर लीक से झारखंड के युवाओं के भविष्य पर संकट वर्तमान में संकट है। झारखंड के युवाओं में इससे असंतोष उपजा है। आज प्रदेश का युवा त्रस्त है-पीड़ा में है। विद्यार्थी परिषद प्रदेश भर में सरकार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन करेगी। आज प्रदेश सरकार के शासन में युवा अपने आप को कमजोर व शक्तिहीन पा रहा है। उन्होंने पुरे घटना की सीबीआई जांच की मांग करते हुए कहा कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा होनी चाहिए।
कालेज मंत्री इंद्रजीत साह ने बताया कि जे०एस०एस०सी० सीजीएल की परीक्षा पहले भी कई बार टाली जा चुकी है।बेखौफ पेपर माफिया समूचे परीक्षा तंत्र को प्रभावित कर रहे हैं।इसीलिए प्रदेश में ऐसा माहौल बना है। सरकार बताए आखिर ऐसे लोगों पर कब कार्रवाई की जाएगी।कब तक प्रदेश में ऐसा चलता रहेगा। पेपर निरस्त होना कमजोर सरकार और प्रशासन की नाकामी का एक और प्रमाण है। प्रदेश अभाविप के आह्वान पर सरकार के विरोध में पुतला दहन करते हुए सीबीआई जांच की हम सभी ने मांग की है। पुतला डायन कार्यक्रम में प्रदेश एसएफएस संयोजक कुमार दीपांशु, न्यासा भारती, शुभम, कुंदन, अंकुश, चंदन कुमार,राजा, महेंद्र मूर्मू तथा अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।