लोजपा के मीडिया प्रभारी राकेश कुमार तथा पटना महानगर के 7 वार्ड पार्षदों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की
पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को आयोजित महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयंती के मौके पर आयोजित मिलन समारोह में सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने आए लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा में जो आता है वह राष्ट्र निर्माण और भ्रष्टाचारमुक्त समाज बनाने के लिए आता है।
मिलन समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि यह कार्यक्रम भले ही पटना महानगर का है, लेकिन राज्य के अधिकांश जिले के लोगों ने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।
उन्होंने कहा कि आज सभी लोग महिलाओं के उत्थान की बात करते हैं लेकिन महात्मा फुले उन पहले लोगों में शामिल थे जिन्होंने बालिकाओं के साक्षर बनाने की बात की शुरुआत की। आज उसी सपने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरा करने में लगे हैं।
उन्होंने कहा कि इस बिहार में नालंदा और विक्रमशिला ऐसे विश्वविद्यालय थे जहां देश ही नहीं विदेशों के छात्र भी शिक्षा ग्रहण करने आते थे।
उन्होंने बिना किसी के नाम लिए नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार तो यहां पलटीमार है ही, अब वह कब अपनी नीति से पलटासन मारेगी कोई नहीं जानता।
नई शिक्षक नियुक्ति नियमावली को लेकर सरकार को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि तत्कालीन शिक्षा मंत्री ने कहा था कि शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को सीधे नियुक्ति की जाएगी लेकिन अब प्रतियोगिता परीक्षा की नियमावली बना दी गई है।
उन्होंने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से बूथ मजबूत करने की अपील करते हुए कहा कि जब बूथ मजबूत होगा तो महागठबंधन का खाता नहीं खुलेगा। उन्होंने कहा कि कहा जा रहा है कि महागठबंधन जातियों का समीकरण बना रही है, लेकिन हमे जाति समीकरण नहीं नया बिहार बनाना है। उन्होंने कहा कि हमे जातियों की नहीं बिहार की चिंता करनी है।
भाजपा नेता ने कहा कि 2024 में महागठबंधन का खाता बिहार में नहीं खुलने देना है और फिर 2025 में दो तिहाई बहुमत से भाजपा की सरकार बनानी है।
इस मौके पर विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय सिन्हा ने कहा कि भाजपा की नीति कदम से कदम मिला कर चलने की है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के लालकिले से भ्रष्टाचारमुक्त समाज और राष्ट्र बनाने के उद्घोष के बाद भ्रष्टाचारी आज एक मंच पर जुटने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन यह देश प्रधानमंत्री मोदी के साथ चलने का संकल्प लिया है, जिसका मूलमंत्र है सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास।
बिहार भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और विधायक नंदकिशोर यादव ने भाजपा में आए सैकड़ों लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि यह स्थिति केवल पटना की नहीं है , बिहार के सभी जिलों में सभी समाज के लोगों को प्रधानमंत्री पर भरोसा है और वे भाजपा से जुड़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आज बिहार सरकार बिहार को दलदल में धकेलने का काम कर रही है, अब लोगों को भाजपा पर विश्वास है। यही कारण है कि लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जितने लोग भाजपा से जुडेंगे, मोदी जी का अभियान और सशक्त होगा।
भाजपा में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से लोजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व खगड़िया जिले के राकेश कुमार खगड़िया के पंकज कुमार परिणित कुशवाहा नीरज कुमार रमन यादव सासाराम जिले के गांधी चौधरी पूर्व मुखिया अविनाश सिंह जितेंद्र कुशवाहा मुखिया लाल बहादुर सिंह चौहान जदयू नेता अजय साहनी राजद के नेता हुआ पैक्स अध्यक्ष मनोज उपाध्याय पंचायत समिति के सदस्य अशोक यादव इंजीनियर उपेंद्र पासवान मुखिया l पटना महानगर के वार्ड 56 पार्षद श्रीमती किस्मतिया देवी वार्ड संख्या 59 श्रीमती नीलम देवी वार्ड 17 श्रीमती उषा चौधरी वार्ड 62 श्रीमती तारा देवी वार्ड 67 मनोज कुमार वार्ड 70 विनोद कुमार वार्ड 71 श्रीमती अंजलि राय अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की पटना के दीघा बांकीपुर पटना साहिब विधानसभा सहित सासाराम खगड़िया जिले के सैकड़ों लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया l
इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता व विधायक अरुण कुमार सिन्हा भाजपा के प्रदेश महामंत्री व विधायक डॉक्टर संजीव चौरसिया भाजपा के प्रदेश महामंत्री देवेश कुमार प्रदेश मुख्यालय प्रभारी सुरेश रुंगटा के प्रदेश मंत्री रूपनारायण मेहता वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र सिंह पटना महानगर भाजपा के अध्यक्ष अभिषेक चंद्रवंशी भाजपा नेता संजय गुप्ता आदि उपस्थित थे