बिहारराजनीति

2024 में नरेन्द्र मोदी की सरकार बनाने के लिए महिलाओं को दुर्गा एवं काली भी बनना होगाः सम्राट चौधरी

पटना । भाजपा बिहार प्रदेश महिला मोर्चा की नवनियुक्त अध्यक्षा धर्मशीला गुप्ता एवं महिला मोर्चा प्रदेश प्रभारी सजल झा का पद ग्रहण एवं सम्मान समारोह का आयोजन बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी रहें।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के सहयोग से सदैव आगे बढ़ती रहीं है। उन्होंने कहा कि 2024 में सरकार लाना है तो महिलाओं को दुर्गा बनना होगा और जरूरत पड़ी तो काली भी बनना पड़ेगा। नरेन्द्र मोदी की सरकार में महिलाओं का मान-सम्मान और स्वाभिमान को बढ़ाया है। महिलायें सभी क्षेत्रों में काफी तरक्की कर रहीं है। 2024 के चुनाव में महिलाओं की अहम् भूमिका रहेंगी। महिलाओं को संगठन विस्तार में भी मनोयोग से लगना होगा।
नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने शुभकामना देते हुए कहा कि महिलायें देश के विकास में अहम साबित होंगी। नरेन्द्र मोदी को पुनः 2024 में पूर्ण बहुमत से देश की सत्ता में लाना है। देश की महिलाओं ने 2014 एवं 2019 में नरेन्द्र मोदी की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभायीं है तथा 2024 में भी प्रचण्ड बहुमत की सरकार बनाने में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होंगी।
नवनियुक्त महिला मोर्चा अध्यक्षा धर्मशीला गुप्ता ने इस जिम्मेदारी के लिए केन्द्र और प्रदेश के नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए कहा कि जितने विश्वास के साथ आपने इस गरिमयी पद को हमें दिया है मैं पूर्ण निष्ठा के साथ इसे निर्वहन करूंगी। 2024 में सम्पूर्ण महिला मोर्चा की बहनें भाजपा सरकार लाने को संकल्पि है।
कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक श्वेता श्रीवास्तव एवं सरोज जायसवाल ने किया तथा व्यवस्था प्रमुख कुमारी वीणा एवं धन्यवाद ज्ञापन सीमा सिंह ने किया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा , बिहार सरकार के पूर्व मंत्री नितीन नवीन, भाजपा के प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी, विधान पार्षद निवेदिता सिंह, महिला मोर्चा पूर्व अध्यक्ष लाजवंती झा उपस्थित रहें। हजारों की संख्या में महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने अपने नवनियुक्त अध्यक्षा धर्मषीला गुप्ता को सम्मानित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button