बिहारराजनीति

सत्ता के लिए भाजपा ने अपने धुर विरोधी पीडीपी से सिद्धांतविहीन समझौता किया: लेशी सिंह

कहा -भ्रष्टाचार का दोहरा मापदंड अपना रही है भाजपा

पटना। जदयू मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बिहार सरकार की खाद्य उपभोक्ता एवं संरक्षण मंत्री लेशी सिंह ने प्रदेशभर से पहुंचे आम लोगों की शिकायतों को सुनकर उसके निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री लेशी सिंह ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को राजद -जदयू गठबंधन पर सवाल उठाने से पहले देशवासी को बताना चहिए कि किस तरह सत्ता के लिए अपने धुर राजनीतिक विरोधी पीडीपी से जम्मू कश्मीर में सिद्धांतविहीन समझौता किया था। यह समझौता भाजपा अपनी स्वार्थ के खातिर किया था, इसलिए भाजपा को राजद-जदयू तालमेल पर सवाल उठाने से पहले अपने गिरेबाँ में झाँकना चहिए।
मंत्री श्रीमती सिंह ने कहा कि राजनीति में हर निर्णय समय परिस्थिति के मद्देनजर किया जाता है। आज देश में लोकतंत्र खतरे में है। गरीब जनता मँहगाई के मार से परेशान है। बेरोजगार युवा प्रतिवर्ष दो करोड़ रोजगार देने के वायदे पूरा होते न देख आक्रोशित है। ऐसी परिस्थिति में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देश के लोकतंत्र की रक्षा व आमजन की परेशानी से मुक्ति दिलाने हेतु नया गठबंधन बनाया है और विपक्षी एकता सूत्रधार बनकर देश के समक्ष नायक बनकर उभरे हैं।
पत्रकारों द्वारा राहुल गांधी की सदस्यता बहाल होने पर पूछे गए एक अन्य सवाल का जबाव देते हुए मंत्री श्रीमती सिंह ने कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता बहाल होना न्याय और सत्य की जीत है। भाजपा के लोगों ने साजिश के तहत राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करवाने का जो प्रयास किया था उसको माननीय न्यायालय ने निरस्त कर भाजपा के साजिश को विफल कर दिया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र को खत्म करना चाहती हैं, देश की महान संविधान को नष्ट करना चाहती है, आज देश में अघोषित रूप से आपातकाल लागू है, संघीय ढांचे को तार-तार किया जा रहा है। देश की जनता भाजपा के इन गलत कारनामों को देख रही है, निश्चित रूप से अगले वर्ष देश से भाजपा की विदाई तय है।
मंत्री श्रीमती लेशी सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा आपसी भाईचारा को बिगाडने एवं सत्ता के लिए समाज को बांटने का जो कुत्सित प्रयास हो रहा है उसको नाकामयाब करने के लिए जदयू विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए समाज में सद्भाव और अमन चैन बहाल करने हेतु बिहार के हर गांव, कस्बों और मोहल्लों का भ्रमण कर रही है।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से विपक्षी गठबंधन इंडिया का कारवां बढ़ रहा है उससे भाजपा में भारी बेचैनी और घबराहट की स्थिति बनी हुई है, लिहाजा उनके तमाम वरिष्ठ नेता हर दिन अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भोपाल की जनसभा में एनसीपी को घोटालेबाजों की पार्टी कह कर पुकार रहे थे लेकिन इस बयान के चंद दिनों के बाद ही एनसीपी का एक बड़ा कुनबा भाजपा में शामिल हो गया और जिन लोगों पर भाजपा 70 हजार करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप लगाती थी वही लोग भाजपा की सरकार में मंत्री बन गए, यानी जो भी दल या नेता भाजपा के साथ है वह सभी दूध के धुले हुए हैं और भाजपा विरोधी सभी नेता उनकी नजर में भ्रष्टाचारी है। भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा का दोहरा द्वारा मापदंड नहीं चलेगा।
इस कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव अरुण कुमार एवं सुनील कुमार सुशील मौजूद थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button