बिहारराजनीति

सीएम नीतीश कुमार ने महिलाओं की उम्मीदों को पंख दिया है: उमेश सिंह कुशवाहा

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की तैयारियों एवं संगठन की मजबूती व विस्तार पर जदयू प्रदेश कार्यालय में हुयी चर्चा

पटना: अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाए जाने की तैयारियों एवं संगठन की मजबूती व विस्तार को लेकर प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में पार्टी की महिला नेत्रियों के साथ अहम चर्चा की गयी। बैठक में बड़ी संख्या में महिला नेत्री उपस्थित रही, संचालन जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्वेता विश्वास ने किया।

प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के बैंगनी, हरा और सफेद तीन आधिकारिक रंग में बैगनी रंग न्याय और गरिमा का प्रतीक है, हरा रंग उम्मीद का रहा है और सफेद रंग को शुद्धता का सूचक माना गया है। जिसके आधार पर हमारे नेता नीतीश कुमार ने अपने 17 वर्षों के कार्यकाल में महिलाओं को न्याय और गरिमा दिलाने के लिए और उनकी उम्मीदों को पंख देने के लिए वैचारिक शुद्धता और प्रतिबद्धता के साथ काम किया है, वैसा कोई दूसरा उदाहरण पूरे देश में नहीं। महिला सशक्तिकरण के लिए इस दौरान बिहार में जितने कार्य हुए हैं स्वतंत्र भारत के इतिहास में उतना किसी अन्य राज्य में नहीं हुआ है।

उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार अपने पहले दिन से ही महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनवरत प्रयत्नशील है। उन्होंने पंचायतों एवं नगर निकायों के चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और शिक्षा के प्रति बालिकाओं का रुझान बढ़ाने के लिए साइकिल व पोशाक योजना के साथ ही कन्या उत्थान योजना की शुरुआत की। परिणामस्वरूप आज मैट्रिक में लड़के और लड़कियों की संख्या लगभग बराबर हो गई है।  आज आवश्यकता है उनके कामों एवं विचारों से हर घर की महिलाओं को अवगत कराने की। 2024 व 2025 का चुनाव सामने है, हमें मुख्यमंत्री की महिलाओं के सशक्तिकरण एवं उत्थान के प्रति प्रतिबद्धता से आधी आबादी को परिचित कराना है।

बैठक में मंत्री शीला मंडल, सांसद कविता सिंह, राष्ट्रीय सचिव सह विधानपार्षद रविन्द्र प्रसाद सिंह, पूर्व सांसद मीणा सिंह, अश्वमेघ देवी व कहकशां परवीन, विधायक मीना कामत, शालिनी मिश्रा, रीना देवी, पूर्व मंत्री मंजू वर्मा, पूर्व विधायक पूनम यादव, पूर्णिमा यादव व मंजू देवी, भारती मेहता, पिंकी भारती, रजिया खातून, डा. हरपाल कौर, सविता नटराज, प्रमिला प्रजापति, कंचनमाला, मायावती चौधरी, अंजुम आरा, आसमां परवीन, साधना सदा, विनीता स्टेफी पासवान, मालती सिंह, किरण रंजन, पूनम पासवान, सुप्रिया खेमका, रेणुका कुशवाहा चंदन कुमार सिंह, अरुण कुमार सिंह व वासुदेव कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ महिला नेत्री उपस्थित रहें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button