
पटना। भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने इन पदाधिकारियों की सूची जारी करने के बाद सभी को बधाई भी दी है।
उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि बिहार प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त समस्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नवीन दायित्वों की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति एवं मजबूत संकल्प से संगठन के निर्माण में नए आयाम स्थापित करेंगे।