फिल्म

सभा में खेसारी लाल यादव को बंदूक के साथ देखकर अवाक रह गए मुख्यमंत्री!

मुंबई। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में सेंध लगाना आसान नहीं होता और उसमें भी मुख्यमंत्री के सामने बंदूक लेकर खड़ा हो जाना, बेहद चौंकाने वाला है। ऐसा ही कुछ किया भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने। वे मुख्यमंत्री के पब्लिक मीटिंग के दौरान मंच पर ही बंदूक लेकर पहुंच गए, जिसे देख मुख्यमंत्री खुद भी अवाक रह गए। उसके बाद वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने खेसारी लाल यादव के हाथों से बंदूक को जप्त किया, इस दौरान खेसारी लाल यादव हंसते नजर आए।

दरअसल, यह मांजरा सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘अवैध’ का है, जिसकी शूटिंग यूपी के सोनभद्र जिले में हुई है। इस फिल्म में मुख्यमंत्री की भूमिका में भोजपुरी के सबसे बड़े फिल्म प्रचारक रंजन सिन्हा नजर आ रहे हैं। रंजन सिन्हा इस फिल्म में मुख्यमंत्री रंजन ठाकुर का किरदार निभाते नजर आ रहे हैं, जिसके सामने खेसारी लाल यादव बंदूक लेकर आ जाते हैं। फिल्म के सेट की यह तस्वीर अब सोशल मीडिया में भी वायरल होना शुरू हो गई है, जिसमें मुख्यमंत्री बने रंजन सिन्हा की छवि को लोगों द्वारा खूब पसंद भी किया जा रहा है। आपको बता दें कि रंजन सिन्हा भोजपुरी फिल्मों के प्रचारक के रूप में एक ट्रेंड मार्क की तरह जाने जाते हैं, जिन्होंने कई अवॉर्ड शो में बेस्ट फिल्म प्रचारक का अवार्ड हासिल किया है।

वे अब इस फिल्म में अपना जलवा दिखाते नजर आएंगे। रंजन सिन्हा पहले भी कई फिल्मों में अलग-अलग किरदार निभा चुके हैं और एक बार फिर लंबे समय बाद हुए खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘अवैध’ में मुख्यमंत्री की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button