बिहारराजनीति

शिक्षा, चिकित्सा और रोजगार की बुनियादी जरूरतों के लिए तरह रहा है बिहार: चिराग

नालंदा। नालंदा जिले के बिंद हाईस्कूल में आयोजित लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की जनसभा में  अप्रत्याशित भीड़ जुटी। चिराग वहां मिलन समारोह के दौरान आमसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। अपने संबोधन में चिराग ने आजादी के 75 साल बाद भी बिहार की दुर्दशा पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि देश के सभी राज्य एक साथ आजाद हुए। सभी तरक्की की नई गाथाएं लिख रहे हैं, लेकिन बिहार आज भी पिछड़ेपन का शिकार है। अब तक जितनी भी सरकारें बनी सबने बिहार और बिहारियों को छलने का काम किया है। आज बिहार शिक्षा, चिकित्सा और रोजगार की बुनियादी जरूरतों के लिए तरह रहा है।

नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए चिराग ने कहा कि दुख होता है कि जिस सोच के साथ जनता ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री के रूप में चुना उसके कोई मायने नहीं रह गए। नीतीश कुमार ने विकास के नाम पर जनता को सिर्फ ठगने का काम किया है। उन्होंने विकास के बजाय समाज को जात-पात और वर्गों में बांटने की राजनीति की है। चिराग ने जनता से खासकर युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी ताकत को पहचाने और जात व मजहब की राजनीति करने वालों को सबक सिखाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button