झारखण्डराज्यशिक्षा

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

वोट की ताकत! वोट का उत्सव! मिलकर मनाएं : डॉक्टर रंजित कुमार सिंह

♦चुन्नु सिंह 

साहिबगंज(झारखंड) 24 जनवरी :2025

शुक्रवार  मॉडल कॉलेज, राजमहल में 15 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2025 की पूर्व संध्या पर एक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 69 छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ रणजीत कुमार सिंह ने सभी उपस्थित छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हर मतदाता को अपने राष्ट्रीय कर्तव्य के रूप में मतदान के अधिकार का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा, “मतदान आपकी ताकत है। यह आपको अपने क्षेत्र की समस्याओं के समाधान और एक शिक्षित, स्वच्छ छवि वाले जनप्रतिनिधि को चुनने का अवसर प्रदान करता है। हर हाल में मतदान करें और लोकतंत्र को मजबूत करें।”

इसके साथ ही डॉ सिंह ने घोषणा की कि 26 जनवरी 2025 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर कॉलेज में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीत, कविता आदि का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को इस राष्ट्रीय पर्व में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया।

क्विज प्रतियोगिता के सफल आयोजन में मुख्य रूप से डॉ रमजान अली, डॉ अमित कुमार, डॉ विवेक मेहता, और डॉ अरविंद पांडे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं की इंटरनल परीक्षा भी आयोजित की गई।

लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर नागरिक का योगदान जरूरी है, और यह संदेश इस आयोजन के माध्यम से प्रभावी रूप से दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button