बिहारराजनीति

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के मौके पर जदयू मुख्यालय में पुष्पांजलि अर्पित की गई

पटना। महान स्वतंत्रता सेनानी ‘‘भारत रत्न’’ सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर मंगलवार को वीरचन्द पटेल मार्ग स्थित जदयू मुख्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, परिवहन मंत्री शीला मंडल, सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवं, विधानपार्षद श्री संजय कुमार सिंह ‘‘गांधी जी’’, पूर्व मंत्री श्री जय कुमार सिंह, पूर्व मंत्री श्री भगवान सिंह कुशवाहा, पूर्व मंत्री श्रीमती रंजू गीता ने लौह पुरुष सरदार पटेल के तैल्यचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस मौके दौरान मुख्य रूप से मुख्यालय प्रभारी सह प्रदेश महासचिव श्री अरुण कुमार सिंह, वीरेन्द्र सिंह दांगी, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार चन्द्रवंशी, युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल, छात्र जदयू के प्रदेश अध्यक्ष आनंद मोहन, राहुल खंडेलवाल, प्रभु राम, प्रतिमा सिंह, श्री छोटू सिंह, राणा रणधीर सिंह, शिव कुमार मांझी, सुभाष सिंह, चंदन पटेल, राम कुमार राम, शिव शंकर निषाद, चंद्रिका सिंह दांगी सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button