बिहारराजनीति

विपक्ष का गठजोड़ स्वार्थ और महत्वकांक्षा के लिए : विजय सिन्हा

शिक्षकों की नियुक्ति, नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने का होमवर्क कब करेंगे नीतीश 

पटना। बिहार विधानमंडल के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने विपक्षी एकता पर जोरदार सियासी हमला बोलते हुए कहा कि इसमें अधिकतर लोग दागी, वंशवादी, भ्रष्टाचारी, अवसरवादी है। ये सभी स्वार्थ और महत्वकांक्षा की पूर्ति के लिए बात कर रहे हैं।

विपक्षी दलों के गठबंधन को इंडिया नाम दिए जाने पर कटाक्ष करते हुए श्री सिन्हा ने कहा कि ईस्ट इंडिया कंपनी वाला इंडिया अब इंडिया नहीं रह गया अब यह नया भारत हो गया, जिसकी घोषणा स्वामी विवेकानंद ने की थी।
भाजपा प्रदेश कार्यालय में सहयोग कार्यक्रम में आए लोगों की समस्या सुनने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए श्री सिन्हा ने विपक्षी दलों को चुनौती देते हुए कहा कि उनमें हिम्मत है तो प्रधानमंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा दें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आज ऐसे लोगों को अपनी छतरी के नीचे खड़ा कर लिया जिनकी राजनीति की शुरुआत कांग्रेस के विरोध में हुई थी। ऐसे दलों का न कोई सिद्धांत है और न नीति है। इनकी नियत भी जनता देख चुकी है।
उन्होंने कहा कि भारत अब नया भारत बन रहा, जिसका सम्मान दुनिया में बढ़ा है और विकसित बनने की ओर अग्रसर है। दूसरी ओर भारत को लूटने वाले लोग खड़े हैं। उन्होंने कहा कि जनता निर्णय करेगी। जनता अब समझदार है और सतर्क भी है।

उन्होंने लगा कि इस साल के अंत में बिहार के दलदल में भी कई लोग फंसेंगे। सीएम को कुर्सी छोड़वाने का प्रयास होगा। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद जी ने विपक्षी दलों की बैठक में नीतीश कुमार को संयोजक बनाने पर इसलिए जोर दिया कि किसी तरह नीतीश सीएम को कुर्सी छोड़ दे, लेकिन उनकी दाल नहीं गली।
उन्होंने नीतीश कुमार को नसीहत देते हुए कहा कि अगर विपक्षी एकजुटता का काम पूरा हों गया हो तो बिहार में शिक्षकों की नियुक्ति, नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा और समान काम के लिए समान वेतन का होमवर्क पूरा कर लें।
उन्होंने कहा कि बिहार की बर्बादी के नायक लालू प्रसाद थे अब उसी गाथा को देश में बतलाने के लिए दोनों भाई निकल रहे हैं। श्री सिन्हा ने कहा कि जिन्हे लोकतंत्र पर नही लाठीतंत्र पर विश्वास है, जिन्हे संवैधानिक संस्थाओं पर विश्वास नहीं वही लोकतंत्र की दुहाई दे रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button