फिल्म

यश कुमार की फिल्म “एक था जोकर” का एक और लुक हुआ आउट

मुंबई। यश कुमार एंटरटेनमेट प्रस्तुत फिल्म “एक था जोकर” का एक और लुक आउट हो गया है, जिसमें यश कुमार का फेस रिवील हुआ है। इसमें यश कुमार अनोखे गेट अप में नजर आ रहे हैं। फिल्म के निर्माता यश कुमार इंटरटेनमेंट और निधि मिश्रा हैं। इस फिल्म के निर्देशक सुजीत वर्मा हैं।

फिल्म “एक था जोकर” यश कुमार के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसको लेकर यश कुमार ने बताया कि “एक था जोकर” एक ऐसी फिल्म जिसके लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। सिर्फ एहसास हैं। फिल्म का ट्रेलर जल्द ही रिलीज़ किया जाएगा। और फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी। पोस्टर कैसा लगा आप अपनी राय जरुर दें। वहीं फिल्म के निर्देशक सुजीत वर्मा ने भी दावा किया कि फिल्म “एक था जोकर” भोजपुरी में इस साल की सबसे अनोखी और मनोरंजक फिल्म होने वाली है। इस फिल्म की कहानी के साथ-साथ गीत संगीत की अलग लेवल का होने वाला है। हमारी फिल्म बजट के हिसाब से भी बेहद समृद्ध होने वाली है।
बताते चलें कि फिल्म “एक था जोकर” के संगीतकार साजन मिश्रा और गीतकार राजेश मिश्रा,शेखर मधुर, धरम हिंदुस्तानी हैं। कथा यश कुमार और पटकथा व संवाद एस. के. चौहान का है। छायांकन जहाँगीर सय्यद संकलन गुर्जन्ट सिंह का है। मारधाड प्रदीप खड़का, नृत्य प्रवीण शेलार, कला अवधेश राय और कार्यकारी निर्माता शैलेन्द्र सिंह हैं। पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button