बिहारराजनीति

मुंगेर नगर जद यू ने 51 सदस्यीय कार्यकारिणी का किया गठन

लालमोहन महाराज, मुंगेर
जनता दल यूनाइटेड जिला कार्यालय मुंगेर में नगर जद यू की 51 सदस्यीय कार्यकारिणी की घोषणा नगर अध्यक्ष शाहिद अख्तर उर्फ गुड्डू राईन ने जिलाध्यक्ष नचिकेता मंडल की उपस्थिति में की।
नगर कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए नगर अध्यक्ष शाहिद अख्तर उर्फ गुड्डू राइन ने कहा कि कमिटी में नगर मुंगेर के जुझारू एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता के आधार पर जगह दी गई है ।इसमें ऊर्जावान युवाओं की भागीदारी अधिक है। पार्टी के सभी कार्यक्रमों एवं 2024 लोकसभा चुनाव को देखते हुए पूरे वार्ड स्तर पर नगर कमिटी को मजबूत किया जाएगा। जिलाध्यक्ष नचिकेता मंडल ने नगर कार्यकारिणी के सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि नगर जदयू मुंगेर मे सभी समर्पित एवं जुझारू साथी हैं, पर हमें पूर्ण आशा और विश्वास है कि पार्टी के नीति सिद्धांतों को प्रत्येक वार्ड में पहुंचाने का कार्य करेंगे और नीतीश सरकार के किए जा रहे विकास कार्यों को मुंगेर के प्रत्येक वार्डों में आम जनता तक पहुंचा कर जागरूक करेंगे। यह भी बताने का कार्य करेंगे कि मोदी सरकार के 9 साल बेमिसाल नहीं 9 साल बेहाल है। देश की जनता त्रस्त है। देश में महंगाई और बेरोजगारी चरम सीमा पर है। केंद्र सरकार ने जो देश की जनता को ठगने का काम किया है, उसे हर घर तक पोल खोल कार्यक्रम के तहत बताया जाएगा । बहुत जल्द प्रत्येक वार्ड में वार्ड कार्यकारिणी की बैठक शुरू की जाएगी
नगर जदयू मुंगेर कार्यकारिणी में 15 उपाध्यक्ष क्रमशः, राकेश रंजन कुशवाहा (उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता), प्रणव कुमार( उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी) ,राजेंद्र कुमार चंद्रवंशी उर्फ राजू नेता ,तूफानी राऊत ,लल्लन पटवा , इशरत परवीन वार्ड पार्षद सुंदरी देवी पूर्व वार्ड पार्षद , शबाना खातून ,सुनील मंडल, इनाम अली, तौकीर अहमद उर्फ तारिक रजा, रामानंद यादव पूर्व वार्ड पार्षद, सद्दाम अंसारी, बच्चन राज पासवान, मो एजाज उल शामिल किए गए।

वहीं 16महासचिव क्रमशः वार्ड पार्षद नसरीन बानो , हीरो यादव , अब्दुल कादिर ,राना मंडल , ममता सिन्हा, दिलदार हुसैन उर्फ चांद ,गोल्डन कुमार सिंह , मुन्नी खातून, अमन कुशवाहा, मो फैयाज ,उपेंद्र कुमार कसेरा, अब्दुल मजीद, राजीव कुमार, शेखर कुमार ,गौरव कुमार, मंडल, गौरव सिंह बने।

कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार कुशवाहा,

19सचिव क्रमशः, मोअनवर ,जितेंद्र साहू ,पंकज चंद्रवंशी ,संतोष साह, चंदन कुमार सिसोदिया, हिमांशु शेखर, मोहम्मद चांद, शहजादा, अभिजीत कुमार शर्मा, रोहित राज, राहुल कुमार गुप्ता, अजय कुमार तांती, शेखर कुमार साह, मो तारिक नवाब अंसारी, छोटू कुमार यादव मो शहजाद रहमानी ,हीरा राऊत, मो अरशद अयूब ,मनोज कुमार साह, मो कामरान उर्फ छोटू बनाए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button