बिहारराजनीति

महामंत्री विजय सिंह की हत्या हुई : सम्राट चौधरी

बिहार सरकार अपराध, भ्रष्टाचार का संरक्षक बन चुकी है : विजय सिन्हा

पटना। भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने गुरुवार को कहा कि लालू प्रसाद के समय जंगलराज की उत्पति हुई थी और आज नीतीश कुमार और तेजस्वी से जंगलराज रिटर्न ला रहे है।

भाजपा के विधानसभा मार्च के दौरान हुए लाठी चार्ज और जहानाबाद के महामंत्री विजय सिंह के निधन के बाद प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार जब से ममता बनर्जी जी के संरक्षण में गए हैं तब से पश्चिम बंगाल की तरह यहां भी लोकतंत्र खत्म करने का काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आज भाजपा ने एक वीर साथी गंवाया है। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के कारण महामंत्री विजय सिंह की हत्या हुई है। उन्होंने इसे लेकर सरकारी बयान और डॉक्टरों के बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अभी तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट ही नहीं आई है।
उन्होंने कहा कि आज की बर्बरतापूर्ण कारवाई की चर्चा करते हुए कहा कि किसी के 12 टांके, तो किसी को 15 टांके लगे है। एमपी जनार्दन प्रसाद सिग्रीवाल को वाई प्लस सुरक्षा है उन्हे भी पुलिस ने मारकर अस्पताल पहुंचा दिया। हजारों कार्यकर्ताओं को पीटा गया। उन्होंने इसे लोकतंत्र की हत्या बताते हुए आगे कहा कि नीतीश बाबू, आप न 10 लाख नौकरी दे सकते है न बिहार में सुशासन कर सकते है और न भ्रष्टाचार समाप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सात – सात मंत्रियों पर आरोप लगने के बाद इस्तीफा लेने वाले सीएम का दिन ऐसा खराब हो गया कि एक उप मुख्यमंत्री से इस्तीफा नहीं मांग सकते।


उन्होंने कहा कि आज की घटना के विरोध में कल यानी शुक्रवार को भाजपा काला दिवस के रूप में मनाएगी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का पुतला दहन करेगी। अलावा महामहिम राज्यपाल अगर बिहार आ जाते हैं, तो उनसे समय मांगकर एक प्रतिनिधिमंडल मिलेगा और आज की घटना की पूरी जानकारी देगा। इसके अलावा कल विधानसभा और विधानमंडल में सरकार से जवाब मांगा जाएगा कि आखिर शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर लाठियां क्यों चलाई गई?
इसके बाद शनिवार को सभी जिला और मंडलों में भाजपा धरना देगी और दिवंगत वीर साथी को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि भाजपा परिवार दिवंगत साथी के परिजनों को 10 लाख रुपए आर्थिक सहयोग देगी तथा परिवार को गोद लेकर आगे सभी प्रकार की मदद करेगी।संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधानमंडल में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि यह लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि सरकार अपराध और भ्रष्टाचार का संरक्षक बन गई है।
श्री सिन्हा ने कहा कि जंगलराज हटाने के लिए भी कई परिवारों ने बहुत कुछ खोया है। उन्होंने कहा कि आज सदन में भी अघोषित आपातकाल है और सड़क पर भी अघोषित आपातकाल है, जहां विपक्ष को बोलने नहीं दिया जा रहा है। संवाददाता सम्मेलन में बिहार सरकार के पूर्व उप्मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद पाटलिपुत्र के सांसद रामकृपाल यादव राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी संजय मयूर प्रदेश प्रवक्ता अरविंद सिंह प्रदेश मीडिया प्रभारी अशोक भट्ट शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button